फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BPCL land will be part of Saraswati Hitech City, land will be given to UPCIDA

प्रयागराज : सरस्वती हाईटेक सिटी का हिस्सा होगी बीपीसीएल की जमीन, यूपीसीडा को दी जाएगी भूमि

Sun, 30 Jul 2023 01:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 01:02 PM IST
सार

बीपीसीएल को बंद करने के साथ उसकी मशीनरी की भी नीलामी हो चुकी है। इससे खाली हुई 231 एकड़ जमीन को सरस्वती हाईटेक सिटी का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को दी जाएगी।

विज्ञापन
BPCL land will be part of Saraswati Hitech City, land will be given to UPCIDA
सरस्वती हाईटेक सिटी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

नैनी में भारत पंप्स एंड कंप्रेशर्स लिमिटेड (बीपीसीएल) के बंद होने से खाली हुई जमीन अब सरस्वती हाईटेक सिटी का हिस्सा होगी। इसके लिए शासन स्तर पर सहमति बन गई है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसी के साथ इस जमीन पर नए उद्योग लगाने की योजना भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


बीपीसीएल को बंद करने के साथ उसकी मशीनरी की भी नीलामी हो चुकी है। इससे खाली हुई 231 एकड़ जमीन को सरस्वती हाईटेक सिटी का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को दी जाएगी। शासन स्तर पर सहमति के बाद यूपीसीडा को जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कैबिनेट की बैठक में जल्द इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि जमीन हस्तांतरित करने को लेकर प्रस्ताव आया है। इस पर सहमति भी बन गई है। हालांकि, अभी तक शासन से कोई आदेश नहीं आया है। आदेश मिलने के बाद जमीन यूपीसीडा को हस्तांतरित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगेगा सोलर प्लांट एवं वेयर हाउसिंग का कारखाना

बीपीसीएल से खाली हुई जमीन यूपीसीडा को हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ उस पर नए उद्योग लगाने की कवायद भी शुरू हो गई है। सोलर प्लांट एवं वेयर हाउसिंग कारखाना के लिए प्रस्ताव भी आ चुके हैं। जल्द ही इन उद्योगों को लगाने के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यमुनापार का इलाका सोलर प्लांट के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। इसकी वजह से यह क्षेत्र सोलर प्लांट का हब बनता दिख रहा है। इसी क्रम में बीपीसीएल से खाली जमीन पर सोलर प्लांट लगाने का प्रस्ताव आया है।

रेलवे का समर्पित मालभाड़ा गलियारा भी करछना स्टेशन पर प्रस्तावित है। ऐसे में उद्योगों के लिए जरूरी कच्चे माल एवं उत्पादों की ढुलाई की समस्या भी दूर हो जाएगी। इसे देखते हुए नैनी एवं आसपास के क्षेत्रों में अन्य उद्योगों के भी आने की उम्मीद है।

इसी क्रम में कोलकाता के उद्यमी ने लॉजिस्टिक वेयर हाउसिंग का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए प्रक्रिया भी आगे बढ़ गई है। यूपीसीडा के अफसरों के अनुसार बीपीसीएल की जमीन यूपीसीडा को हस्तांतरित किए जाने के बाद वेयर हाउसिंग के लिए भी आगेे की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।

रिफाइनरी की जमीन पर भी सोलर प्लांट लगाने की तैयारी

शंकरगढ़ में रिफाइनरी की जमीन पर भी सोलर प्लांट लगाने की योजना है। सोलर प्लांट भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से लगाया जाएगा। इसके लिए भी जरूरी कार्रवाई शुरू होने की बात कही जा रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को प्रस्ताव से जुड़े अफसरों के बीच चर्चा भी हुई। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत का कहना है कि इसका प्रस्ताव आया है। जिला प्रशासन की मदद से जल्द ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed