{"_id":"dd66b93ffae3e5be78f937e39547fbc4","slug":"booth-tried-to-rob-will-kill-pill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ लूटने की कोशिश की तो मार दी जाएगी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ लूटने की कोशिश की तो मार दी जाएगी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 04 Oct 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजा/मांडारोड/करछना। शनिवार को मेजा खास के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर, मांडा ब्लाक मुख्यालय और करछना तहसील परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने प्रत्याशियों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। एक ओर प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी गई तो दूसरी ओर उन्हें चेताया भी गया कि अगर बूथ लूटने या इससे संबंधित किसी प्रकार का दुस्साहस किया गया तो गोली मार दी जाएगी। उधर, यह भी बताया गया कि पोलिंग पार्टियों पर भी निगाहें रहेंगी। उन्हें किसी प्रकार का प्रलोभन आदि दिया गया तो खैर नहीं होगी। डीएम संजय कुमार ने आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जाति, धर्म या अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि राजकीय संपत्ति पर किसी प्रकार की चुनाव प्रचार सामग्री लगाई गई तो सीधे प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मतदान के दिन मतदान केंद्र से दो सौ मीटर की दूरी पर ही प्रत्याशियों के समर्थक रहेंगे। डीएम ने यह भी कहा कि चुनाव से संबंधित कोई भी जानकारी देनी हो तो कंट्रोल रूम जिसका नंबर 2548077 पर जानकारी दे सकते हैं। डीएम ने लाइसेंसी असलहा धारकों को अविलंब थानों में असलहा जमा कराने का निर्देश दिया। एसएसपी ने कहा कि अगर, प्रत्याशियों की ओर से क्षेत्र में मादक पदार्थों को वितरित किया गया तो खैर नहीं होगी। प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान वाहन पास की व्यवस्था को लेकर प्रत्याशियों को विस्तृत जानकारी दी गई। डीएम के साथ सीडीओ अटल राय, एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र सहित कई अफसर मौजूद रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय खास के प्राचार्य संजय शुक्ला और उप प्राचार्या शोभा शुक्ला ने अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। बच्चों ने भी डीएम और एसएसपी का स्वागत किया।