फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bone breaking fever wreaks havoc in dozens of western neighborhoods of the city

प्रयागराज : शहर पश्चिमी के दर्जनों मोहल्लों में हड्डी तोड़ बुखार का कहर, बुखार के लक्षण डेंगू रिपोर्ट निगेटिव

Sun, 17 Sep 2023 01:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 01:37 PM IST
सार

धूमनगंज में आईटीबीपी और सीआरपीएफ के 50 से अधिक जवान इस बुखार की चपेट में आ चुके हैं। इनका इलाज आसपास के अस्पतालों में चल रहा है। लोगों की मानें तो तीन से चार दिन में बुखार तो ठीक हो जा रहा है, मगर बुखार के दौरान शरीर के जोड़ों में इतना अधिक दर्द होता है कि एक कदम चलना दुश्वार हो जाता है।

विज्ञापन
Bone breaking fever wreaks havoc in dozens of western neighborhoods of the city
हड्डी तोड़ बुखार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर में इन दिनों हड्डी तोड़ बुखार का कहर है। इससे सबसे ज्यादा शहर पश्चिमी के प्रीतमनगर, रम्मन का पुरा, न्याय बिहार कॉलोनी, धूमनगंज, सुलेमसराय, चौफटका, सूबेदारगंज, ट्रांसपोर्ट नगर, राजरूपपुर, हिम्मतगंज सहित दो दर्जन से अधिक मोहल्ले प्रभावित हैं। इन इलाकों में हर दूसरे घर में लोग इस बुखार की चपेट में हैं। चिकित्सकों की मानें तो इस बुखार के सारे लक्षण डेंगू की तरह हैं, लेकिन जांच करने पर मरीज डेंगू पॉजिटिव नहीं आ रहा है।

विज्ञापन

वहीं, धूमनगंज में आईटीबीपी और सीआरपीएफ के 50 से अधिक जवान इस बुखार की चपेट में आ चुके हैं। इनका इलाज आसपास के अस्पतालों में चल रहा है। लोगों की मानें तो तीन से चार दिन में बुखार तो ठीक हो जा रहा है, मगर बुखार के दौरान शरीर के जोड़ों में इतना अधिक दर्द होता है कि एक कदम चलना दुश्वार हो जाता है।

विज्ञापन

वहीं, तेज बुखार होने पर प्लेटलेट्स भी तेजी से गिरने लगते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बुखार आने पर मरीजों को हड्डियों में तेज दर्द, सर में दर्द सहित शरीर में खुजली की शिकायत हो रही है। इसके अलावा बुखार ठीक होने के बाद कम से कम एक माह से अधिक का समय उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ होने में लग रहा है। कॉल्विन अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed