फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bombing for the second consecutive day, panic in Kulbhuskar College

लगातार दूसरे दिन बमबाजी, कुलभाष्कर कॉलेज में दहशत

Mon, 13 Jan 2020 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bombing for the second consecutive day, panic in Kulbhuskar College
Bombing for the second consecutive day, panic in Kulbhuskar College
लगातार दूसरे दिन बमबाजी, कुलभाष्कर कॉलेज में दहशत
विज्ञापन

बम फोड़कर भागे अज्ञात हमलावर, अज्ञात में तहरीर
एक दिन पहले हुई घटना में 11 के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मेडिकल चौराहे के पास स्थित कुलभाष्कर आश्रम कॉलेज में रविवार को लगातार दूसरे दिन बमबाजी हुई। रात में अज्ञात हमलावरों ने यहां बम फोड़कर फिर दहशत फैला दी। मामले में कॉलेज प्रबंधन की ओर से अज्ञात में तहरीर दी गई है। जबकि एक दिन पहले हुई घटना के संबंध में 11 छात्रों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कुलभाष्कर कॉलेज में शनिवार रात हुई बमबाजी की घटना से सनसनी थी। इसी दौरान रविवार रात भी बम फोड़े जाने के बाद यहां रहने वाले छात्र खौफजदा हो गए। रात 10 बजे के करीब एक बार फिर कॉलेज लगातार दो धमाकों से थर्रा उठा। सूचना पर पुलिस पहुंची तो छात्रों ने बताया कि बम फोड़ने वाले ओवब्रिज से रामबाग की ओर भागे। लगातार दो दिनों से हो रही घटना से छात्र अनहोनी की आशंका में दहशत में हैं। उधर इस मामले में कॉलेज प्रबंधन की ओर से अज्ञात में तहरीर दी गई है। इससे पहले एक दिन पहले हुई बमबाजी की घटना में कॉलेज प्रबंधन की ओर से कुल 11 छात्रों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि तहरीर में बमबाजी की घटना का जिक्र न करते हुए बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ समेत अन्य आरो लगाए गए। उधर जार्जटाउन पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि रविवार रात फिर हुई घटना से उसके होश उड़ गए। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरोें की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

...तो शायद न होती वारदात
वैसे लगातार देा दिनों से हो रही बमबाजी की घटनाओं में गनीमत यही है कि कोई छात्र हताहत नहीं हुआ। कहा यह भी जा रहा है कि कीडगंज या जार्जटाउन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो शायद यह वारदात नहीं होती। दरअसल बमबाजी की घटनाओं के पीछे जिस विवाद को कारण बताया जा रहा है वह दो दिन पहले कीडगंज में हुआ था। तब फिल्म देखकर लौटते वक्त रिषभ पटेल नाम के छात्र को पीटा गया था, जिसमें विपुल चौबे, विशाल दुबे, अभिषेक व आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। छात्रों का मामला होने के बावजूद पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed