फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bombarding in Katra at midnight, accused arrested.

कटरा में आधी रात बमबाजी, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 May 2019 12:10 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 May 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bombarding in Katra at midnight, accused arrested.
बगदाद में बम धमाका। - फोटो : Reuters

कर्नलगंज स्थित कटरा एसबीआई शाखा के सामने आधी रात बमबाजी की गई। नशे में धुत युवकों ने एक के बाद एक दो बम फोड़कर वहां दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भाग निकला। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रमेश कुमार पटेल कटरा में एसबीआई शाखा के सामने रोटी की दुकान चलते हैं, साथ ही वहीं पास में ही रहते भी हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात एक बजे के करीब वह मोहल्ले के दो अन्य लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत दो युवक वहां बाइक से पहुंचे। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही युवकों ने एक के बाद एक दो बम फोड़े दिए। धमाके से वहां दहशत फैल गई। इसी दौरान किसी ने सूचना दी तो नाका प्रभारी अमर सिंह परमार मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक युवक को तो भाग निकला लेकिन, दूसरा युवक बाइक समेत गिर पड़ा जिस पर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम करन केसरवानी निवासी कटरा बताया। साथ ही बताया कि मौके से भाग निकला उसका साथी विष्णु गुप्ता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


चेन छीनकर भाग रहा बदमाश पकड़ा गया
चेन छीनकर भागते वक्त रंगे हाथ पकड़े गए बदमाश को भी कर्नलगंज पुलिस ने जेल भेज दिया है। बताया कि भारद्वाज आश्रम के पास चेन छीनकर भागते वक्त राहगीरों ने उसे दबोच लिया था। इस दौरान उसका साथी भाग निकला लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में बताया कि 10 मई को लल्लाचुंगी के पास रहने वाली अमरावती के साथ चेन छिनैती की घटना उसने अपने एक साथी के साथ अंजाम दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed