फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   body of a soldier brother who had come for a wedding from Bihar was found in a well, the body

Prayagraj : बिहार से बरात आए फौजी के भाई का कुएं में मिला शव, दो दिन बाद मिली लाश

Fri, 06 Jun 2025 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Jun 2025 05:17 PM IST
सार

बिहार के जिले रोहिताश से मेजा के खौर गांव में बरात में आए सैन्यकर्मी के भाई सुशील कुमार (34) का कुएं में संदिग्ध हालत में शव मिला। गांव के लोगों ने शव को बाहर निकालकर मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
body of a soldier brother who had come for a wedding from Bihar was found in a well, the body
Crime - फोटो : Social media

विस्तार

बिहार के जिले रोहिताश से मेजा के खौर गांव में बरात में आए सैन्यकर्मी के भाई सुशील कुमार (34) का कुएं में संदिग्ध हालत में शव मिला। गांव के लोगों ने शव को बाहर निकालकर मामले की सूचना पुलिस को दी। मेजा थाना पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।

विज्ञापन

रोहिताश जिले के थाना विक्रम गांव धनगाई निवासी राम प्रवेश बेटे सरबजीत, सुशील कुमार बेटी कुसुम के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा सरबजीत राजस्थान के जोधपुर में सेना में तैनात हैं। जबकि छोटा बेटा सुशील किसान है वह दो जून को प्रयागराज मेजा खौर गांव में मौसेरे भाई दिनेश कुमार की बारात में शामिल होने आया। चार जून को सुशील अपने घर नहीं पहुंचा तो मामा ईश्वर दयाल सिंह ने दिनेश से इसकी जानकारी ली। इसके बाद खौर गांव में सुशील की तलाश शुरू की गई।

विज्ञापन


पता चला कि गांव के ही एक कुएं में वह बेसुध हालत गिरा पड़ा है। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकालकर एसआरएन लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में खलबली मच गई। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौसेरे भाई दिनेश ने बताया कि परिवार को लगा कि सुशील वापस घर चला गया होगा। सुशील के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं। आशंका है कि कुएं में गिरने के दौरान गंभीर चोट लगी होगी। बहरहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed