{"_id":"698a29d5b96f7e8b72097e83","slug":"body-of-a-child-found-floating-in-sharda-tributary-canal-yet-to-be-identified-naini-news-c-417-1-sald1007-3376-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शारदा सहायक नहर में उतराता मिला बच्चे का शव, पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शारदा सहायक नहर में उतराता मिला बच्चे का शव, पहचान नहीं
Tue, 10 Feb 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के गोपालापुर नहर में बच्चे का शव मिलने पर जांच करती पुलिस
गोपालापुर गांव के समीप शारदा सहायक नहर में एक बच्चे का शव उतराता मिला। मौके पर पहुंची बहरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी।
थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव के समीप सोमवार को ग्रामीणों ने नहर में शव उतराता देखा। बहरिया पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रतापगढ़ के नजदीकी बॉर्डर से शव के आने की आशंका जताई है।
मृतक की उम्र लगभग पांच से छह वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले गोपालापुर गांव के एक नाले में मासूम बच्ची का भी शव मिला था। अभी तक उसकी भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।