फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Body election divided by Kunba2

निकाय चुनाव ने बांट दिया कुनबा

Sat, 18 Nov 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 18 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Body election divided by Kunba2
कलक्ट्रेट सभागार में कर्मचरियों को प्रशिक्षण देते ट्रेनर। - फोटो : amar ujala
 निकाय चुनाव ने कुनबे का भी बंटवारा कर दिया है। करारी के एक परिवार में सियासी बुखार इस कदर चढ़ा कि देवरानी और जेठानी आमने-सामने हो गईं। कस्बाई इस मुकाबले पर चटखारे ले रहे हैं।
विज्ञापन

कौशाम्बी की छह नगर पंचायतों में अघ्यक्ष और सदस्य पद के लिए 22 नवंबर को वोट डाले जाने हैं। इसके लिए सियासी सूरमा चुनावी समर में कूदे  हैं। नगर पंचायत करारी में अध्यक्ष पद की सीट दलित महिला के लिए आरक्षित है। सियासत इस कदर हावी हुई कि एक ही परिवार की दो महिलाएं आमने-सामने हो गईं।
विज्ञापन


परिवार की एक महिला राजनीतिक दल की उम्मीदवार है तो दूसरी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोंक रही है। कुनबे की इन महिलाओं का आपस में रिश्ता देवरानी और जेठानी का है। चुनाव में एक  ही परिवार की दो महिलाओं के आमने-सामने आने से माहौल काफी दिलचस्प हो गया है। प्रचार के दौरान देखा जा रहा है कि दोनों महिलाओं के समर्थन में कुनबे के लोग अलग-अलग बंटकर वोटरों से अपने-अपने पक्ष में समर्थन की अपील कर रहे हैं। हालांकि इन्हें एक करने के लिए घर-परिवार से लेकर नात-रिश्तेदार तक लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर सियासी तिकड़म के चलते दोनों के बीच सहमति नहीं बन सकी। चुनाव परिणाम जो भी हो मगर मुकाबला दिलचस्प है। इस चुनावी जंग पर समूचे कस्बे के लोगों की नजर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed