फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BMM threatens to ask for honorarium, group friends meet DM

Prayagraj News: मानदेय मांगने पर धमकी देते हैं बीएमएम, डीएम से मिलीं समूह सखियां

Wed, 21 Feb 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 21 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
BMM threatens to ask for honorarium, group friends meet DM
मीरगंज। मीरगंज क्षेत्र की समूह सखियों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि मानदेय मांगने पर बीएमएम धमकी देते हैं। इसको लेकर समूह सखियों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने परियोजना निदेशक को मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार सिंह और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 104 शिकायतें पंजीकृत हुईं, इनमें से चार का ही मौके पर निस्तारण हुआ। तहसील मीरगंज की जनसुनवाई पोर्टल की समीक्षा करते हुये पाया कि अवैध कब्जे की शिकायते, खाद्य एवं रसद विभाग की अपात्रों को राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन संबंधी शिकायतें गांव विशेष से अधिक संख्या में प्राप्त हुई हैं। इस पर डीएम ने अधिकारियों को इन गांवों में जाकर शिकायत निस्तारण व कारण जानने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

मड़वा बंशीपुर में 16 और बफरी बुजुर्ग में आठ शिकायतें पूर्व में मिलीं थीं, इनका मौके पर जाए बिना ही निस्तारण कर दिया गया। इस पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को मौके पर जाकर फिर से जांच करने के लिए कहा। दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन दिनेश कुमार और एसडीएम नहनेराम ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल 70 प्रकरण आए। इनमें से सात का मौके पर ही निस्तारण हुआ। बहेड़ी में 55 शिकायतें आईं, इनमें से छह का ही निस्तारण मौके पर हुआ। फरीदपुर में एसडीएम निधि डोंडवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां पहुंचे रम्पुरिया गांव के ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठाया। मोहल्ला परा जाटवान के ग्रामीणों ने जलभराव की शिकायत दर्ज कराई। यहां 53 शिकायते दर्ज हुईं इनमें से छह का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed