फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Block Pramukh met UP Rural Development Minister Moti Singh regarding demands

प्रयागराज : मांगों को लेकर ग्राम्य विकास मंत्री मोती सिंह से मिले ब्लॉक प्रमुख

Mon, 20 Dec 2021 11:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 11:27 PM IST
सार

उरूवा की ब्लॉक प्रमुख आरती गौतम की अगुवाई में ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह से मुलाकात करने वाले प्रमुखों का कहना था कि पंचायत प्रतिनिधियों के मनदेय एवं अधिकारों में बढ़ोतरी की गई है। इसके विपरीत ब्लाक प्रमुखों का सिर्फ मानदेय बढ़ा है।

विज्ञापन
Block Pramukh met UP Rural Development Minister Moti Singh regarding demands
Prayagraj News : अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री मोती सिंह से मुलाकात करते ब्लॉक प्रमुख। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

अधिकार बढ़ाने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक प्रमुखों ने सोमवार को ग्राम्य विकास मंत्री से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने भी प्रमुखों की मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


उरूवा की आरती गौतम की अगुवाई में मंत्री से मुलाकात करने वाले ब्लॉक प्रमुखों का कहना था कि पंचायत प्रतिनिधियों के मनदेय एवं अधिकारों में बढ़ोतरी की गई है। इसके विपरीत ब्लाक प्रमुखों का सिर्फ मानदेय बढ़ा है।
विज्ञापन


आरती गौतम ने कहा कि प्रमुखों के अधिकारों को न बढ़ाए जाने से विकास कार्यों में बाधा आएगी। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि मांग पूरा करवाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप कुमार गौतम, सरोज देवी, रामफकीर, इंद्रनाथ मिश्रा, अरहम निशा, प्रगति सिंह, अजीत प्रताप सिंह, राकेश यादव, शैलेश यादव, महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed