{"_id":"5cbe1a16bdec2214204764c6","slug":"bjp-shows-power-through-road-show-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में रोड शो के जरिए भाजपा ने दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में रोड शो के जरिए भाजपा ने दिखाई ताकत
Tue, 23 Apr 2019 01:16 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
keshav
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा की इलाहाबाद एवं फूलपुर सीट से सोमवार को भाजपा की प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले दोनों प्रत्याशियों ने रोड शो निकाला। इस दौरान दोनों ही प्रत्याशियों के साथ खुले वाहन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, गिरीश यादव, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं स्थानीय विधायक भी शामिल हुए।
ढोल ताशे की थाप और जयश्री राम के उद्घोष के बीच भाजपा के दोनों प्रत्याशियों का रोड शो दिन में डेढ़ बजे विज्ञान परिषद सभागार के सामने से शुरू हुआ। इस दौरान दोनों ही प्रत्याशी फूलों से सजे वाहन पर सवार हुए। कार्यकर्ताओं ने मोदी की जयकार के नारे खूब लगाए। जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए स्वागत मंच से दोनों प्रत्याशियों पर फूलों की वर्षा की गई। इंडियन प्रेस चौराहे पर रथ से अचानक रीता जोशी उतर गई। उनके साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक अजय भारती, नीलम करवरिया एवं राजमणि कोल भी उतर गए। बाद में सभी वाहन द्वारा कलक्ट्रेट चले गए। इसके बाद विश्वविद्यालय चौराहे के पास केशरी देवी पटेल भी रथ से उतर गईं।
दरअसल, नामांकन का समय तीन बजे तक का ही है। रोड शो में विलंब की वजह से दोनों ही प्रत्याशी एक एक करके अपने प्रस्तावकों के साथ सीधे कलक्ट्रेट पहुंच गए। रीता जोशी ने चार सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक नीलम करवरिया, राजमणि कोल और डा. अजय भारती बतौर प्रस्तावक रहे। इसी तरह केशरी देवी पटेल ने तीन सेट में पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
उनके प्रस्तावक कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्य, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी की मां रंजना बाजपेयी एवं भाजपा नेता कमलेश कुमार रहे। प्रस्तावकोें के जरिए दोनों प्रत्याशियों ने समाज के हर क्षेत्र के समर्थन का संदेश देने की कोशिश की। इसके पूर्व सुबह केशरी देवी पटेल ने मनकामेश्वर मंदिर में भगवान भोले शंकर का और रीता बहुगुणा जोशी ने सिद्धपीठ कल्याणी देवी और ललिता देवी का आशीर्वाद लेकर नामांकन जुलूस में शिरकत की।
नामांकन जुलूस को भव्य बनाने के लिए सामाजिक-व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उत्साही कार्यकर्ताओं ने जगह जगह शंख बजाकर स्वागत किया। तकरीबन एक किलोमीटर लंबे रोड शो में नेतराम चौराहे तक पहुंचने में रथ पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मेयर अभिलाषा गुप्ता, विधायक संजय गुप्ता, हर्षवर्धन बाजपेयी, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव आदि ही रह गए। इस दौरान रास्ते भर डिप्टी सीएम और मेयर ने लोगों का अभिवादन किया। कटरा में व्यापारियों ने भी जुलूस में पुष्प वर्षा की। इस दौरान भाजपा नेता अरुण अग्रवाल, दीपक पटेल, नवीन दीक्षित, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, विनय मिश्र सिंटू, अभिषेक शुक्ला, रीता शुक्ला, आकांक्षा सोनकर, देवेंद्र नाथ मिश्र, मृत्युंजय तिवारी, विजय द्विवेदी, विजय बहादुर, राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
भाजपा की इलाहाबाद संसदीय सीट की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी का रोड शो कल्याणी देवी से निकला। जबकि केशरी देवी पटेल सीधे चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंच गई। यहां आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद वे नामांकन सभास्थल पहुंच गई। बाद में रीता जोशी भी शहर दक्षिण में निकाले जा रहे रोड शो से सीधे आजाद पार्क पहुंच गई। यहां दोनों प्रत्याशियों ने सभा संबोधित की। इसके बाद वे रोड शो के लिए आए वाहन में सवार हो गई। इस दौरान रोड शो का जगह-जगह स्वागत हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता शशि वार्ष्णेय, नरेंद्र कुमार सिंह गौर, डा. बीबी अग्रवाल, रतन दीक्षित, प्रभा शंकर पांडेय, श्यामचंद्र हेला, रवि केसरवानी, मानस शर्मा, विक्रमाजीत सिंह भदौरिया, राजू राय, माया द्विवेदी, मनोज कुशवाहा, चंद्रमा यादव, अनुपमा पांडेय, पुष्पा कुशवाहा, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।