फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP's strategy was effective in dealing with discontent, MPs Keshari Devi and Rekha Singh came on one platform

असंतोष से निपटने में कारगर रही भाजपा की रणनीति, एक मंच पर आईं सांसद केशरी देवी और रेखा सिंह

Mon, 28 Jun 2021 08:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Jun 2021 08:21 AM IST
सार

  • रेखा या अशोक को आने वाले दिनों में मिल सकती हैं कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

विज्ञापन
BJP's strategy was effective in dealing with discontent, MPs Keshari Devi and Rekha Singh came on one platform
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने जाते भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में असंतोष से निपटने में भाजपा की रणनीति कारगर रही। भाजपा की ओर से जब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं हुआ था, तब निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह को ही संभावित प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि पार्टी ने पिछले सप्ताह रेखा सिंह की जगह जब डॉ. वी के सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया तो उस दिन डिप्टी सीएम की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में रेखा सिंह अनुपस्थित रहीं, लेकिन आने वाले दिनों में कुछ पाने की उम्मीद में वो पिघल गईं। शनिवार को जब नामांकन हुआ तो रेखा सिंह अपने पति अशोक सिंह के साथ जहां जिला पंचायत तक गईं, तो वहीं वो डॉ. वी के सिंह की प्रस्तावक भी बनीं। 

विज्ञापन


विगत 26 जून को हुए नामांकन के तीन दिन पहले तक किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि रेखा सिंह भाजपा प्रत्याशी डॉ. वी के सिंह की प्रस्तावक बनेंगी। लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद यह संभव हो गया। चर्चा है कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में रेखा सिंह या फिर उनके पति अशोक सिंह को पार्टी टिकट दे सकती है। इसके अलावा भाजपा खेमे में चर्चा यह भी है कि रेखा सिंह या अशोक सिंह को किसी आयोग में या फिर एमएलसी बनाने पर भी पार्टी विचार कर रही है। 

विज्ञापन

BJP's strategy was effective in dealing with discontent, MPs Keshari Devi and Rekha Singh came on one platform
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj

बीते तीन दिनों के दौरान भाजपा में सियासी सरगर्मी इस कदर रही कि हर रोज कोई न कोई नई बात सामने आती रही। इस बीच रेखा सिंह से मिलने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य प्रयागराज पहुंचे। उनसे अकेले में हुई मुलाकात के बाद ही नामांकन के एक दिन पहले समीकरण बदल गए। लक्ष्मण आचार्य की मुलाकात के बाद ही डॉ.वी के सिंह भी रेखा सिंह के घर पहुंचे।

BJP's strategy was effective in dealing with discontent, MPs Keshari Devi and Rekha Singh came on one platform
prayagraj news : जिला पंचायत कार्यालय, प्रयागराज। - फोटो : prayagraj
उसके बाद देर शाम एक बार फिर से लक्ष्मण आचार्य, पूर्व विधायक दीपक पटेल, विधायक विक्रमाजीत मौर्य आदि की मौजूदगी में अशोक सिंह और डॉ. वी के सिंह में बातचीत हुई। इसी वार्ता में रेखा सिंह के प्रस्तावक बनने पर मुहर लगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लक्ष्मण आचार्य ने अशोक सिंह की लखनऊ में एक वरिष्ठ नेता से फोन पर वार्ता भी करवाई। रेखा सिंह के प्रस्तावक बनने की खबर मिलने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. वी के सिंह को शुभकामनाएं देने के साथ विजयी भव का आशीर्वाद फोन पर दिया। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल भेजे गए दस से ज्यादा जिला पंचायत सदस्यों के भी एक-दो रोज में यहां आने की संभावना है।

दो दशकों तक जो रहीं एक दूसरे के खिलाफ, वे नामांकन में हुईं शामिल
जिला पंचायत की राजनीति में सांसद केशरी देवी पटेल और निवर्तमान अध्यक्ष रेखा सिंह दो दशकों से एक दूसरे के खिलाफ रहीं, लेकिन शनिवार को डॉ. वी के सिंह के नामांकन पर दोनों ही मौजूद रहीं। इस दौरान केशरी और रेखा में काफी देर बातचीत भी हुई। इस दौरान दोनों के ही चेहरों पर मुस्कराहट दिखाई दी।
विज्ञापन

BJP's strategy was effective in dealing with discontent, MPs Keshari Devi and Rekha Singh came on one platform
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने जाते भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj

भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डा. वीके सिंह के समर्थन में भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं को लगाया है। इसमें सांसद केशरी देवी पटेल के अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है कि वह पंचायत सदस्यों से बातचीत कर उन्हें भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित करें। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य द्वारा गठित टीम में कई सांसद केशरी के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल किया गया है। इसमें विधायक विक्रमाजीत मौर्य, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, अशोक सिंह, अरुण अग्रवाल, अजय पांडेय, आलोक सिंह आदि के नाम शामिल है। सांसद केशरी देवी के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि विपक्ष मुद्दा विहीन एवं आरोप लगाने में दक्ष है। उसी पद्धति पर वह लगातार पांच वर्षों से कार्य कर रहा है। उन्होंने विपक्ष की रणनीति को असफल बताते हुए कहा कि  तीन जुलाई को प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरेगा और विपक्ष औंधे मुंह गिरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed