फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP's mission to end terrorism from Kashmir: Swatantradev

कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा ही भाजपा का मिशन: स्वतंत्रदेव

Wed, 04 Sep 2019 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP's mission to end terrorism from Kashmir: Swatantradev
चिलबिला में आयोजित बूथ सम्मेलन में बोलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 35 ए व 370 हटाकर मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके बाद अब राज्य का तेजी से विकास होगा और बेहतरी आएगी। कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा ही भाजपा का मिशन है।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को चिलबिला स्थित श्रीराम वाटिका मेें आयोजित बूथ सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर महात्मा गंाधी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर सहित देश के अन्य महापुरुषों का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश में का सर्वांगीण विकास हो रहा है। भाजपा वंशवाद से प्रेरित पार्टी नहीं है। यह देश के स्वाभिमान व सम्मान के लिए कार्य करती है। सरकार ने अपने निर्णयों एवं योजनाओं से इसे साबित कर दिखाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े हर एक कार्यकर्ता को यहां मौका मिलता है। पार्टी ने कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बनने तक का मौका दिया है। उपचुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उनकी कर्मठता से ही पार्टी की दिशा तय होती है। पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आगाह किया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को चेला न समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता चेला नहीं होता है, बल्कि देश का सेवक होता है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र व संचालन अशोक मिश्र ने किया। इस अवसर पर काशी प्रांत के अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, सांसद संगमलाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, केके सिंह, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, राजा अनिल प्रताप सिंह, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।

चिलबिला श्रीराम बालिका इंटर कालेज के सामने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करत

चिलबिला श्रीराम बालिका इंटर कालेज के सामने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करत- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed