फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP ready for Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयार की विस्तारकों की फौज

Thu, 06 Sep 2018 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 06 Sep 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
BJP ready for Lok Sabha elections
bjp logo
भाजपा में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी पार्टी यूपी में बेहतर प्रदर्शन करे, इसके लिए सूबे की हर एक विधानसभा में विस्तारक की तैनाती की जाएगी। लोकसभा चुनाव तक संबंधित विस्तारक सभी विधानसभा क्षेत्र में केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताएंगे। भाजपा के काशी और गोरखपुर प्रांत की कुल 66 विधानसभाओं के लिए इतने ही विस्तारकों का चयन किया गया है। बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में नवीन विस्तारकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान इस राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने विस्तारकों का मार्गदर्शन करते हुए भारतीय जनसंघ के इतिहास से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि विस्तारक शब्द ही विस्तार करने की प्रक्रिया का बोध कराता है। कहा, पूरे देश में भाजपा ही एक लोकतांत्रिक पार्टी है, नहीं तो अन्य राजनीतिक पार्टियों पर किसी न किसी परिवार का आधिपत्य है। शिवप्रकाश ने कहा कि हर एक विधानसभा में एक विस्तारक देने की योजना पार्टी की है, जिसको बुधवार को उत्तर प्रदेश के 6 क्षेत्रों में मूर्त रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव एवं महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने भारत माता,  पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया। दूसरे सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराया। कहा कि केंद्र  सरकार ने जीएसटी लाकर टैक्स चोरी बंद की। नोटबंदी करके काले धन पर रोक लगाई। स्वच्छता हेतु पूरे देश में चरणबद्ध कार्य किए। इस अवसर पर गोरखपुर क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, नागेश्वर, नीलेश, योगेश मौर्य, सत्या तिवारी ,संगीता गोस्वामी, क्षमा दुबे, अनिल केसरवानी झल्लर, आशीष गुप्ता, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी और गोरखपुर प्रांत के विस्तारकों की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल को भी शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से दोनों पदाधिकारी बुधवार को इलाहाबाद नहीं आ सके। काशी प्रांत के संगठन मंत्री रत्नाकर भी बीमार होने की वजह से शामिल नहीं हो सके। हालांकि, वे इलाहाबाद में ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed