{"_id":"5ccca17fbdec22078c36e110","slug":"bjp-mla-from-fluttering-over-the-car-for-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः चेकिंग के लिए गाड़ी रोकने पर आगबबूला हुए भाजपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः चेकिंग के लिए गाड़ी रोकने पर आगबबूला हुए भाजपा विधायक
Sat, 04 May 2019 01:47 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
sanjay gupta
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस में चेकिंग के लिए चायल विधायक संजय गुप्ता की गाड़ी रोकने पर आधी रात जमकर हंगामा हुआ। आगबबूला हुए विधायक ने फ्लाइंग स्क्वॉयड के सदस्यों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट का आरोप है कि उन्हें गालियां दी गईं। उधर विधायक का कहना है कि चेकिंग के नाम पर दुर्व्यवहार किए जाने पर उन्होंने सिर्फ नाराजगी जताई। गालीगलौज का आरोप निराधार है।
चुनाव आचार संहिता लगने के बाद सभी विधानसभाओं में चेकिंग के लिए फ्लाइंग स्क्वॉयड गठित किए गए हैं। हर स्क्वॉयड में मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। इसी के तहत शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में मजिस्ट्रेट मनमोहन पांडेय के नेतृत्व में स्क्वॉयड लगाया गया है। बृहस्पतिवार रात वह मय टीम 12.30 बजे के करीब सुभाष चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इसी दौरान वहां से चायल विधायक संजय गुप्ता अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। उनके साथ एक और एसयूवी चल रही थी। स्क्वॉयड के सदस्यों ने चेकिंग के लिए विधायक की भी गाड़ी रोक ली। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
आगबबूला विधायक ने स्क्वॉयड मेें शामिल पुलिस व अन्यकर्मियाें को खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी। तेज आवाज में बात करते हुए उन्हें जमकर डांट पिलाई। इस दौरान मजिस्ट्रेट को भी उनके गुस्से का शिकार होना पड़ा। इस मामले में मजिस्ट्रेट का कहना है कि अन्य वाहनों की तरह ही चेकिंग के लिए विधायक की गाड़ी रोकी गई, जिस पर वह भड़क गए। कहा- मैं पास ही खड़ा था। विधायक से तेज आवाज में बात न करने को कहा गया तो वह और ज्यादा आक्रोशित हो उठे। मामले की शिकायत जल्द ही उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया मेें वायरल हुआ, जिसमें विधायक तेज आवाज में फ्लाइंग स्क्वॉयड में शामिल कर्मचारियों को जमकर डांटते हुए दिख रहे हैं। 1.08 सेकंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि विधायक की गाड़ियां सुभाष चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने खड़ी हैं। अगले ही पल विधायक पुलिसकर्मियों को डांटते हुए गाड़ी चेक करने को कहते हुए दिखते हैं। इस पर पुलिसकर्मी भी कुछ बोलते हैं, जिस पर विधायक और नाराजगी जताते हैं। कुछ देर बाद मजिस्ट्रेट पहुंचते हैं तो विधायक उन्हें भी खरीखोटी सुनाते हैं। इस पर मजिस्ट्रेट यह भी कहते हुए दिखाई देते हैं कि ‘गाड़ी खड़ी करवा दी तो कोई जुल्म नहीं कर दिया विधायक जी।’
उधर इस मामले में विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि गालीगलौज का आरोप पूरी तरह से निराधार है। चेकिंग के नाम पर दुर्व्यवहार किए जाने पर मैंने नाराजगी जताई थी। जिस वक्त सिपाही ने गाड़ी रोकी, मजिस्ट्रेट किनारे खड़े थे। गाड़ी खड़ी करवाकर वह मजिस्ट्रेट को बुलाने चला गया। 5 मिनट बाद मजिस्ट्रेट आए और जाने को कहा। इस पर मैंने शालीनतापूर्वक कहा कि वह गाड़ी की चेकिंग करा लें, जिस पर उन्होंने गाड़ी से उतरने के बाद ही चेकिंग करने की बात कही। मैंने इसी बात का विरोध किया।
विधायक का कहना है कि उन्होंने फ्लाइंग स्क्वॉयड की ओर से किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत डीएम व एसएसपी से भी की। रात में ही उन्होंने फोन पर दोनों अफसरों को मामले की जानकारी दी। बताया कि चेकिंग के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से बदसलूकी की जा रही है।