फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP leaders met the CM, apprised him of the situation in Prayagraj, and also discussed the student agitation.

Prayagraj News: सीएम ने मिले भाजपा नेता, बताया प्रयागराज का हाल, छात्र आंदोलन पर भी चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders met the CM, apprised him of the situation in Prayagraj, and also discussed the student agitation.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों, विधायकों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें प्रयागराज का हालचाल बताया। चुनावी रणनीति से लेकर विकास कार्यों व प्रयागराज में चल रहे छात्र आंदोलन तक सीएम ने पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

शहर पश्चिमी के विधायक सिद्दार्थ नाथ सिंह, शहर दक्षिणी के विधायक व कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी से सीएम से भेंट की और अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रही गतिविधियाें के बारे में सीएम को जानकारी दी। भाजपा गंगापार की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने गंगापार क्षेत्र के विधायकों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में फूलपुर के विधायक दीपक पटेल और फाफामऊ के विधायक गुरु प्रसाद मौर्य विशेष रूप से शामिल रहे। इस दौरान 2027 चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा। वहीं, प्रयागराज में चल रहे छात्र आंदोलन के बारे में भी चर्चा हुई। जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी के अनुसार इस शिष्टाचार बैठक का मुख्य केंद्र आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीतिक तैयारियां रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान गंगापार जिले में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के संदर्भ में मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। विधायकों और जिलाध्यक्ष ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख जनसमस्याओं और चल रही विकास परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। गंगापार क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, सड़कों के निर्माण, सिंचाई सुविधाओं पर भी बातचीत हुई।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी मिले स्थानीय नेता
भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात कर उनसे विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। भाजपा जिला मीडिया विभाग के विवेक मिश्र ने के अनुसार मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम ने पदाधिकारियों से 2027 के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही सेवा संकल्प अभियान को लेकर भी डिप्टी सीएम ने चर्चा की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष व चायल की विधायक पूजा पाल, कौशांबी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, प्रयागराज महानगर पिछड़ा मोर्चा प्रभारी मनोज कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed