फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP in Bahuga's Triveni Development

संगमनगरी में भाजपा ने बहाई विकास की त्रिवेणी

Sun, 27 May 2018 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 27 May 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
BJP in Bahuga's Triveni Development
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केंद्र में भाजपा के चार साल पूरे होने पर अब तक के देश में और इलाहाबाद में किए गए कार्यों का ब्यौरा पेश किया। कहा, ‘इलाहाबाद करोड़ों रुपये से संवर रहा है। यहां चल रहे तमाम विकास कार्यों से हर किसी को प्रत्यक्ष लाभ हो रहा है। इसकी सूची बहुत लंबी है’। नंदी ने कानून व्यवस्था को लेकर कहा, ‘अगर कोई अपराध करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। सरकार भ्रष्ट अफसरों की भी कुंडली खंगाल रही है। पुख्ता प्रमाण मिलते ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी’।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में शनिवार को मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, प्रवीण पटेल, विक्रमाजीत मौर्य, राजमणि कोल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता की मौजूदगी में नंदी ने इलाहाबाद में किए गए एवं हो रहे विकास कार्यों का ब्यौरा रखा। कहा कि शहर में एक हजार करोड़ की लागत से इंटरनेशनल सुविधाओं वाले एयरपोर्ट का निर्माण चल रहा है। अक्तूबर 2018 तक स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल का निर्माण हो जाने की भी बात उन्होंने कही। शहर में बन रहे रेल ओवरब्रिज एवं फ्लाईओवर के कार्यों का भी जिक्र किया।  इलाहाबाद से बीते चार वर्ष के दौरान शुरू की गई नई ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस, इलाहाबाद-बस्ती मनवार संगम एक्सप्रेस, गाजीपुर डीएमयू, मऊनाथ भंजन डीएमयू, इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस आदि के बारे में भी बताया। कहा कि इलाहाबाद में पासपोर्ट का दफ्तर भी खुल चुका है। हर रोज सैकड़ों की संख्या में यहां पासपोर्ट बन रहे हैं। इसके अलावा 4400 करोड़ की लागत से बनने वाली 90 किलोमीटर की फोरलेन इनर रिंग एवं फाफामऊ में 9.90 किमी लंबे छह लेन के पुल के निर्माण के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान रोजगार सृजन और महंगाई के मुद्दे पर उनसे सवाल पूछा गया तो पहले तो उन्होंने चुप्पी साध ली, फिर कहा कि सरकार इस मामले में गंभीर है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान भाजपा नेता शशि वार्ष्णेय, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, रतन दीक्षित, शशांक शेखर पांडेय, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, रवि केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में जनपदीय उपलब्धियों का विवरण
0 प्रधानमंत्री आवास योजना के 449.80 करोड़ व्यय कर 37485 आवासहीन परिवार को आवासीय सुविधा कराई गई उपलब्ध।
0 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में 4438 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर 53256 महिलाओं को मिला लाभ।
0 मनरेगा के तहत 334.81 करोड़ व्यय कर 20454 कार्य पूण कराएं गए।
0 पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत 132.6 किलोमीटर सड़क का हुआ निर्माण।
0 अमृत योजना के तहत 11.47 करोड़ की लागत से 27 पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर।
0नमामि गंगे योजना के तहत पांच एसटीपी एवं 14 सीवेज पंपिंग स्टेशन किए गए स्थापित।
0 उज्ज्वला योजना के तह 190229 परिवारों को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन।
0 पीएम स्टैंड अप इंडिया योजना में 23 करोड़ व्यय कर 136 लाभार्थियों को किया लाभान्वित।
0 पीएम मुद्रा योजना में 6775 करोड़ ऋण स्वीकृत कर 8353 लोगों को किया लाभान्वित।
0 पीएम सहज बिजली हर घर योजना में अब तक 21790 विद्युत संयोजन कराए गए।
0 पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 279 इकाइयो को स्थापित कर 799.94 लाख का अनुदान कराया उपलब्ध।
0 मिड डे मील योजना के तहत 3868 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed