फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP councilor's nephew beats up sweeper, angry colleagues surround police station

Prayagraj : भाजपा पार्षद के भतीजे ने सफाईकर्मी को पीटा, नाराज साथियों ने घेरी कोतवाली, जमकर किया हंगामा

Thu, 26 Sep 2024 11:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 11:52 AM IST
सार

नगर निगम प्रयागराज की भाजपा पार्षद सुनीता चोपड़ा के भतीजे सनी चोपड़ा ने सफाई कर्मचारी को पीट दिया। इससे नाराज सफाईकर्मचारियों ने पूरे शहर में कामकाज ठप कर कोतवाली का घेराव कर दिया। करीब तीन घंटे से हंगामा चल रहा है। पार्षद के भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर सभी कर्मचारी अड़े हैं। 

विज्ञापन
BJP councilor's nephew beats up sweeper, angry colleagues surround police station
कोतवाली का घेराव करते नगर निगम के सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज नगर निगम की भाजपा पार्षद सुनीता चोपड़ा के भतीजे सनी चोपड़ा ने सफाई कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं उसने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी होते ही सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को काम ठप करने के बाद कोतवाली का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में जुटे सफाई कर्मचारियों ने कोतवाली के सामने पुलिस और पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन











करीब तीन घंटे से हंगामा चल रहा है। भाजपा पार्षद भी मौके पर पहुंच गईं और उन्होंने समझौते का प्रयास किया, लेकिन सफाई कर्मचारी मानने के लिए तैयार नहीं हुए। वह आरोपी सनी चोपड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। 
विज्ञापन


पार्षद सुनीता चोपड़ा का कहना है कि घटना रात की है। मनोज और विनोद नाम के दो सफाई कर्मियों ने भतीजे के साथ अभद्रता की और हाथापाई का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया था। वह समझौते का प्रयास कर रही हैं। उधर, कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। भाजपा पार्षद के भतीजे पर जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती है वह अपना आंदोलन और प्रदर्शन जारी रखेंगे और थाने के सामने से नहीं हटेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed