फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike riders snatched phone and cash on the pretext of giving lift

Prayagraj News: बाइक सवारों ने लिफ्ट देने के बहाने फोन और नकदी छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bike riders snatched phone and cash on the pretext of giving lift
रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण से पैदल घर जा रहे व्यापारी को दो बाइक सवारों ने लिफ्ट देने के बहाने से रोककर 22 हजार रुपये और फोन छीन लिया। व्यापारी के विरोध करने पर उन्हें मारापीटा गया।
विज्ञापन


घूरपुर थाना के रेरा गांव निवासी देवमणि पुत्र लालमणि अपने रिश्तेदार कि यहां पांडर गांव में 3 नवंबर को दावत खाने गए थे। वह रात 11 बजे पैदल अपने घर की ओर निकले। जसरा पुलिया के पास दो बाइक पर चार लोग आए जसरा ब्लॉक तक छोड़ने की बात कहकर बिठा लिया। कुछ दूर आगे बढ़ने पर गाड़ी को वापस जसरा बाईपास की तरफ मोड़ दिया और थोड़ी दूर पर अंधेरे में रोककर फोन और रुपये छीन लिए।
विज्ञापन

पीड़ित देवमणि ने घटना की सूचना घूरपुर थाने में दी। पुलिस ने जांच की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया। वहीं, व्यापारियों ने कहा है कि जसरा बाईपास पर रात में पूरी तरह से अंधेरा रहता है। जहां से आने-जाने वाले लोगों के साथ अक्सर इस तरह की घटना होने का खतरा बना रहता है इसलिए बाईपास पर भी पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed