{"_id":"5ea065518ebc3e908644da5e","slug":"bike-riders-kidnap-innocent-by-bike-riders-in-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में बाइक सवारों ने किया मासूम का अपहरण, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में बाइक सवारों ने किया मासूम का अपहरण, मचा हड़कंप
Wed, 22 Apr 2020 09:10 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज के धुस्सा से बुधवार की सुबह 6 साल के एक मासूम मोहित का अपहरण कर लिया गया। अपहर्ता बाइक पर बैठाकर बच्चे को ले गया। सूचना होने पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से फाफामऊ के शांतिपुरम तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बच्चा सकुशल बरामद हो गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे के घरवाले आरोपी को पहले से ही जानते थे।
विज्ञापन
धुस्सा का रहने वाला बबलू सिंह पेंटिंग का काम करता है। बुधवार की सुबह उसका बेटा मोहित घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय प्रतापगढ़ के रानीगंज का रहने वाला अभिनव सिंह घर पहुंचा। अभिनव मोहित के ननिहाल के बगल के गांव का है। इसी कारण उसका घर में आना-जाना था। अभिनव अपनी बाइक पर मोहित को बैठाकर वहां से चला गया।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
घरवालों ने कुछ देर बाद जब मोहित को नहीं देखा तो अभिनव को फोन किया। उसने बताया कि झलवा चौराहे पर है, थोड़ी देर में आ रहे हैं। जब वह थोड़ी देर में नहीं आया तो बबलू सिंह ने कंट्रोल रूम को फोन कर बेटे के अपहरण होने की जानकारी दे दी। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को लगाया गया। आरोपी की लोकेशन फाफामऊ के पास बता रही थी।
एक टीम तुरंत फाफामऊ के लिए रवाना हो गई। शांतिपुरम तिराहे के पास पुलिस ने घेरकर अभिनव सिंह को पकड़ लिया। उसके पास से मोहित बरामद हो गया। मोहित ने बताया कि अभिनव ने उसे लालच दिया था कि वह उसे उसकी मौसी के पास ले जाएगा। सूचना पाकर मोहित के मां-बाप भी पहुंच गए।
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया की अभिनव मोहित के ननिहाल के बगल के गांव का रहने वाला है। पड़ोसी के नाते व मोहित की मां को पहले से ही जानता था। मामले की जांच करने वाले एसएसआई मनीष पांडे ने बताया कि अभिनव की मंशा मोहित को मारने की थी। वह मोहित के पिता बबलू सिंह से दुश्मनी रखता था।