फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider woman dies after being hit by a Bolero, son critical, bike burnt to ashes

Prayagraj : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा गंभीर, बाइक जलकर राख

Fri, 06 Jun 2025 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Jun 2025 06:42 PM IST
सार

प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह मेजारोड ओवरब्रिज के पास बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन
Bike rider woman dies after being hit by a Bolero, son critical, bike burnt to ashes
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह मेजारोड ओवरब्रिज के पास बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे रामनगर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई। मौका पाकर चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के भटौती (सपहा) के लाल बाबू निषाद की पत्नी विमला देवी (55) अपने सबसे छोटे बेटे सूर्यभान निषाद( 22) के साथ बाइक से कटका (करछना) अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं। वह जैसे ही बाइक सवार मां-बेटे ने मेजारोड ओवरब्रिज पार किया सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमला और सूर्यभान दूर जा गिरे। हादसे में विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूर्यभान को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें शहर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर निषाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार निषाद भी पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाया। दुर्घटना के बाद बोलेरो सवार लोग भाग गए। बोलेरो पुलिस के कब्जे में है। परिजनों के मुताबिक विमला देवी अपनी बहन की जेठानी के घर जा रही थी। वहां उनकी बहु की मौत हो गई थी। विमला देवी के पति लाल बाबू मजदूरी करते हैं। बेटे सूर्यभान की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। एसआरएन अस्पताल से भी उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed