फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider returning from wedding ceremony collides with parked vehicle, dies

Prayagraj News: वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहा बाइक सवार खड़े वाहन से टकराया, मौत

Mon, 24 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 24 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider returning from wedding ceremony collides with parked vehicle, dies
नैनी। मृतक की फाइल फोटो
थाना क्षेत्र के डभांव गांव में शनिवार की देर रात वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहा बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गए। हादसे में बाइकसवार युवक की मौत हो गई। वहीं साथ में बैठे दो अन्य युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

डांडी निवासी चाय विक्रेता रमेश जायसवाल का इकलौता पुत्र 23 वर्षीय वैभव अपने साथियों के साथ शादी समारोह में गया था। गेस्ट हाउस से एक ही बाइक पर वैभव अपने दोस्त राहुल यादव पुत्र बच्चा यादव और नीलेश पाल पुत्र कल्लू पाल निवासी मन्ना का पूरा डांडी निकले। तीनों गेस्ट हाउस से कुछ दूर आगे बढ़े थे कि बाइक सड़क किनारे खड़े एक वाहन से जा भिड़ी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। आननफानन में लोग तीनों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने वैभव को मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर दारागंज घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर नैनी ब्रिज किशोर गौतम का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed