फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider killed, two injured in collision with Bolero

Prayagraj News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Thu, 12 Feb 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 12 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, two injured in collision with Bolero
बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है।
विज्ञापन

अखिलेश उर्फ छोटू (20) पुत्र श्याम बहादुर निवासी ग्राम कांटी थाना घूरपुर ,पंचराज( 27) पुत्र मोतीलाल ग्राम कांटी थाना घूरपुर और प्रमोद कुमार (25)पुत्र शिव शंकर ग्राम श्रीतारा चामू थाना बारा एक ही बाइक से गींज चौराहे से असरवई की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

ललई गांव में पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइकसवारों को टक्कर मार दी। घायल पंचराज ने बताया कि चामू के पास पीछे से बोलोरो आई और उन्हें टक्कर मार दी। इसमें प्रमोद कुमार मिश्र की मौत हो गई है। वहीं अखिलेश उर्फ छोटू और पंचराज घायल हो गए हैं। दोनों का गौहनिया के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजन से तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पांडर के पास बुधवार दोपहर एक बाइक सवार दुकानदार को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दुकानदार घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जसरा सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। सत्यम कुशवाहा (38)उर्फ सोनू निवासी सरसेंड़ी बाघला बांध पर चाय समोसे की दुकान चलाता है। वह निजी काम से जसरा बाजार गया था। वहां से वापस लौट रहा था। पांडर के पास डंपर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

बुधवार को बगहा गांव के सामने बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री सड़क पर गिर गए। पिता को गंभीर चोट आई है, जबकि बेटी बाल-बाल बच गई।

मेजा थाना क्षेत्र के चौकठा गौरा गांव के मनोज कुमार उपाध्याय (50) अपनी बेटी को बाइक पर बैठाकर शहर की ओर जा रहे थे। वह जैसे ही बगहा गांव के सामने पहुंचे वैसे ही सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे मनोज कुमार उपाध्याय घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सिरसा चौकी इंचार्ज अनिल पांडेयने घायल को रामनगर सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शहर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed