{"_id":"6962b1fda00a88821502adb5","slug":"bike-rider-killed-after-being-hit-by-truck-companion-critical-allahabad-news-c-3-1-ald1030-799298-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर राजमार्ग स्थित डेयरी बाजार के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एसआरएन में भर्ती कराया है। वहीं, ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत परानीपुर गांव निवासी सुरेश मिश्रा उर्फ बबलू (45) पुत्र लबई मिश्रा व गांव के ही सुरेश चंद्र यादव पुत्र गंगाराम यादव के साथ निजी कंपनी में काम करते थे। शनिवार शाम दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। थाना औद्योगिक क्षेत्र के डेयरी बाजार के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए। भागने की फिराक में चालक सुरेश को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। मौके पर ही सुरेश की मौत हो गई। जबकि सुरेश चंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरेश सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया गया। जानकारी पर दोनों के परिजन पहुंच गए। पति की मौत की खबर सुन पत्नी रेखा मिश्रा बेहोश हो गईं। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। एसओ औद्योगिक क्षेत्र विपिन कुमार पाल ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।