{"_id":"63596864120bd225fa00734f","slug":"bike-collided-with-divider-death-of-two-friends-painful-accident-in-bamhrauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Prayagraj : डिवाइडर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत, बम्हरौली में दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Prayagraj : डिवाइडर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत, बम्हरौली में दर्दनाक हादसा
Wed, 26 Oct 2022 10:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:33 PM IST
सार
फैज पुत्र असीम व समीर पुत्र कुस्टर दोनों बम्हरौली गांव के रहने वाले थे। बुधवार को वह कुछ सामान लेने बाइक से निकले थे। रात 8.30 बजे के करीब वह घर लौटने लगे। अभी वह झपिया मोड़ के पास पहुंचे थे कि तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
विस्तार
पूरामुफ्ती के बम्हरौली में बुधवार रात दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। मृतकों में फैज(16) व समीर(17) शामिल हैं। दोनों दोस्त थे और बाइक से बम्हरौली गांव स्थित घर लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
फैज पुत्र असीम व समीर पुत्र कुस्टर दोनों बम्हरौली गांव के रहने वाले थे। बुधवार को वह कुछ सामान लेने बाइक से निकले थे। रात 8.30 बजे के करीब वह घर लौटने लगे। अभी वह झपिया मोड़ के पास पहुंचे थे कि तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एसआरएन अस्पताल भेजवाया जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मृतकों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। बम्हरौली प्रधान कमाल हाशमी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को संात्वना दी। पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शवों को मर्चरी भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन