{"_id":"6a4034fab11e47e5610bf839","slug":"bike-borne-miscreants-snatched-a-bag-containing-jewelry-and-cash-from-a-jeweller-at-gunpoint-allahabad-news-c-261-1-pr11004-143803-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर सराफा से जेवरात व नगदी से भरा बैग छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर सराफा से जेवरात व नगदी से भरा बैग छीना
विज्ञापन
मंझनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे की नोक पर घर लौट रहे एक सर्राफ से जेवरात व नगदी से भरा बैग छीन लिया। बैग में लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये नकद थे। विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफ पर हमला भी किया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भदेसर निवासी गणेश प्रसाद सोनी (50) के पुत्र शिव बाबू सोनी ने बताया कि उनके पिता बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं और समदा चौराहा-मंझनपुर रोड पर ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम करीब 6:45 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। बरईन का पुरवा के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर जेवरात व नगदी से भरा बैग छीन लिया। छीना-झपटी के दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें मामूली चोटें भी आईं। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही सीओ सदर शिवांक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने मंझनपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि पीड़ित से तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।