फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhu vc varanasi

छात्रों ने फूंका बीएचयू के वीसी का पुतला

Wed, 27 Sep 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 27 Sep 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bhu vc varanasi
इलाहाबाद
बीएचयू में छेड़खानी के खिलाफ आंदोलन कर रहीं छात्राओं पर लाठीचार्ज से नाराज आल इंडिया डीएसओ के बैनर तले छात्रों ने मंगलवार को बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंका। वहीं, अन्य संगठनों की ओर से भी इस घटना की निंदा की गई और कुलपति समेत जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


आल इंडिया डीएसओ के बैनर तले छात्रों ने छोटा बघाड़ा डेलीगेसी में आमसभा की और बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंका। आम सभा में एआईडीएसओ के जिला संयोजक विजय शंकर सिंह ने कहा कि बीएचयू की छात्राओं पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए और घटना की न्यायिक जांच कराते हुए छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही वीसी को बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर भीम सिंह चंदेल, संदीप कुमार, हरिकेश, देवेश प्रताप सिंह, विजय प्रताप, भानु प्रताप सिंह, शाह आलम आदि मौजूद रहे। यह भी तय हुआ कि बीएचयू की घटना के विरोध में 27 सितंबर को साइकिल रैली, आम सभा एवं पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, भाकपा (माले) न्यू डेमोक्रेसी की उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी ने बीएचयू में शांतिपूर्वक विरोध कर रहीं छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की है। सचिव डॉ. आशीष मित्तल ने जिम्मेदार अफसरों और कुलपति को सस्पेंड कर मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मामले में केवल अफसरों का तबादला किया जाना पर्याप्त नहीं है। अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पार्टी कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में बीएचयू की घटना की निंदा की गई। बैठक में आरिफ इकबाल, आफताब आलम, सुहेल अहमद, मेराज अहमद, परवेज अहमद, शाबान सिद्दीकी, राजेश गुप्ता, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed