फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BHS Football Club beat Biotech Sports Club by 3-2 goals in Tricker Breaker

Prayagraj News: बीएचएस फुटबॉल क्लब ने छावनी स्पोर्ट्स क्लब को ट्राई ब्रेकर में 3-2 गोल से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
BHS Football Club beat Biotech Sports Club by 3-2 goals in Tricker Breaker
ईसीसी मैदान पर बीएचएस क्रिकेट क्लब और छावनी स्पोर्ट्स क्लब के बीच फुटबॉल मैच में गोल करने का प्
डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित संतोष सिंह सीनियर डिवीजन जिला फुटबाल लीग में बीएचएस फुटबॉल क्लब ने छावनी स्पोर्ट्स क्लब को 3-2 से हरा दिया। खेल के पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में असमर्थ रहीं। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने काफी आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन यह हाफ भी गोल रहित रहा। इसके बाद ट्राई ब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। इसमें बीएचएस फुटबॉल क्लब के पंकज सिंह बिष्ट, पंकज कुमार और फरहान ने गोल किया। वहीं, छावनी स्पोर्ट्स क्लब के आमिर खान और आदित्य ने गोल दागे। इस तरह बीएचएस फुटबॉल क्लब ने यह मैच 3-2 से जीत लिया और लीग के फाइनल में जगह बनाई। मैच में संजीव सिंह, अविनाश कुमार, विवेक सिंह और कृष्णा पांडेय रेफरी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed