फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhim Army's Tehsil president and vice president are out of police custody

Prayagraj News: भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पुलिस की गिरफ्त से दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army's Tehsil president and vice president are out of police custody
भड़ेवरा बाजार में हुए बवाल के बाद करछना पुलिस मामले में साजिशकर्ता बनाए गए भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष अभय सिंह उर्फ सोनू व तहसील उपाध्यक्ष प्रतीक वर्मन को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। थाना अध्यक्ष करछना अनुप सरोज द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में इन दोनों आरोपियों को मुख्य साजिशकर्ता बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की डायरी के अनुसार इन दोनों आरोपियों ने हनुमानपुर मोरी पर भीड़ इकट्ठा की थी और पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर की गिरफ्तारी की अफवाह फैलाकर बवाल के लिए लोगों को उकसाया था। मामले में पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर कई टीमें बनाई हैं। लेकिन घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी दोनों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले को लेकर जहां पुलिस सक्रिय है वहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी नजर बनाए रखे हुए है। खीरी में युवक की मौत के बाद उसे बवाल से जोड़े जाने को लेकर पुलिस लगातार पार्टी से जुड़े लोगों के सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed