{"_id":"58bb1f674f1c1b1c5e830af8","slug":"bhardwaj-park-bhurenge-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुरेंगे भारद्वाज पार्क के भी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुरेंगे भारद्वाज पार्क के भी दिन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
पार्क
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारद्वाज पार्क में इस्तेमाल टिकटों की बिक्री के खेल का भंडाफोड़ होने के बाद नगर निगम ने अब इसके सुंदरीकरण की योजना भी बना ली है। चंद्रशेखर आजाद पार्क, हाथी के बाद अब इस पार्क के सुंदरीकरण के लिए 1.75 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। अमृत योजना के तहत इसके लिए रकम स्वीकृत की गई है। कुल बजट का 20 फीसदी हिस्सा नगर निगम को खर्च करना होगा। उधर, अफसरों का कहना है कि प्रतिदिन पार्क में बड़ी संख्या में लोग आते हैं और टिकट की सही-सही बिक्री से इतनी आय होगी कि सुंदरीकरण के बाद उसके मेंटेनेंस में किसी तरह की अड़चन नहीं आएगी।
भारद्वाज पार्क में इस्तेमाल हुए टिकटों की बिक्री का खुलासा पांच दिन पहले तब हुआ था जब पर्यावरण अभियंता राजीव राठी वहां औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। जांच-पड़ताल में एक कर्मचारी की जेब से पुराने टिकटों की तीन गड्डी भी बरामद हुई थी। लंबे समय से हो रहे इस खेल का पता चलने के बाद पर्यावरण अभियंता की रिपोर्ट पर निगम प्रशासन ने वहां तैनात पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इसके साथ पार्क को नया रूप देेने की तैयारी भी शुरू हो गई है। नगर निगम को इसके लिए अमृत योजना के तहत 1.75 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
पर्यावरण अभियंता के मुताबिक अब पार्क में टिकट बिक्री के लिए राजस्व कर्मी तथा दो सुरक्षा कर्मी तैनात होंगे। माली टिकट नहीं चेक करेंगे। बताया कि चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही पार्क के सुंदरीकरण के लिए टेंडर निकाला जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूरी कर काम भी जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
भारद्वाज पार्क के सुंदरीकरण के दौरान बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे। पार्क के मुख्य गेट की सीढ़ियों पर लगे वाटर फाउंटेन को नया रूप दिया जाएगा। पार्क के बीच में और उसके चारों तरफ लगे वाटर फाउंटेन को भी ठीक किया जाएगा। इसके साथ चिल्ड्रेन पार्क बनाया जाएगा, जिसमें तरह-तरह के झूले और मनोरंजन के इंतजाम होंगे। पार्क के एक हिस्से में बुजुर्गों के लिए सेंटर बनेगा, जिसमें वह भजन-कीर्तन कर सकेंगे या फिर एकांत में बैठ सकेंगे। आकर्षक लाइटें लगाने के साथ जिमनेजियम भी बनाया जाएगा।
पार्षदों ने चंद्रशेखर आजाद पार्क में छात्रों और मॉर्निंग वॉकर्स को टिकट से छूट देने की मांग की है। इस संबंध में पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मंडलायुक्त राजन शुक्ला से मिला और ज्ञापन सौंपा।इसमें कहा गया कि आजाद पार्क में दिन में काफी छात्र पढ़ाई करने के लिए आते हैं। वे छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पार्क के एकांत वातावरण में आते हैं। इसके साथ पार्क में पब्लिक लाइब्रेरी भी है, उसमें भी काफी संख्या में विद्यार्थी जाते हैं। शहीदों के जन्म एवं शहादत दिवस पर भी पार्क में कार्यक्रम होते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इन लोगों के साथ काफी लोग सुबह टहलने भी आते हैं। ऐसे में पार्क में सुबह नौ बजे तक टिकट न लगाया जाए।
पार्षदों के मुताबिक मंडलायुक्त ने उच्च न्यायालय द्वारा गठित कमेटी में इस मामले को रखने का आश्वासन दिया है। पार्षद शिव सेवक सिंह ने पार्क में टिकट लगाने का विरोध नहीं है लेकिन इसमें कुछ संशोधन होना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद चंद्रशेखर बच्चा, पूर्व पार्षद आनंद घिल्डियाल आदि मौजूद थे।