फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल गांधी की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग, छतों से की गई पुष्पवर्षा

Sun, 18 Feb 2024 04:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Feb 2024 04:47 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को स्वराज भवन से शुरू हुई। गांधी चार्टर्ड प्लेन से प्रयागराज पहुंचे हैं। उनका तीन बजे यहां पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। वह करीब एक घंटे देर से यहां पहुंचे हैं। स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। राहुल लाल रंग की खुली जीप पर बैठकर लोगों का अभिवावदन किया। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi reached Prayagraj, huge crowd gathered during the yatra
राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रयागराज से शुरू हो गई है। चार्टर्ड प्लेन से राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे। इसके बाद स्वराज भवन से यात्रा शुरू की गई। इस दौरान राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहे। बालसन चौराहा से लेकर विश्वविद्यालय और कटरा तक भारी भीड़ देखी जा रही है। पूरा इलाका राहुल गांधी के कटआउट, बैनर और पोस्टर से पट गया है। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, योगेंद्र यादव, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह सहित तमाम नेता शामिल हैं। 












दोपहर तीन बजे राहुल गांधी के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन वह करीब चार बजे प्रयागराज पहुंचे हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हैं। पूरा इलाका कांग्रेस के झंडा, बैनर,  होर्डिंग और राहुल गांधी के चित्रों और कटआउट पोस्टर से पट गया है। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi reached Prayagraj, huge crowd gathered during the yatra
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कटरा में जनसभा के लिए मंच तैयार किया गया है। स्वराजभवन से निकलकर राहुल गांधी इलाहाबाद विश्वविद्यालय होते हुए कटरा में पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी लाल रंग की खुली पर बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए चल रहे थे।








जीप के पीछे बड़ी संख्या में वाहनों का काफिला है। विश्वविद्यालय के पास राहुल गांधी के ऊपर फूल बरसाए गए। छात्राओं ने राहुल को गुलाब का फूल दिया। 
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi reached Prayagraj, huge crowd gathered during the yatra
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

प्रतियोगी छात्र को बुलाकर सुनी समस्या

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कटरा में लक्ष्मी टाकीज चौराहे के पास प्रतियोगी छात्र अंकित को अपनी गाड़ी के ऊपर बुलाकर बातचीत की और उसकी समस्या सुनी। यूपीपीएससी आरओ-एआरओ परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण छात्र तीन दिन से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी छात्रों ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi reached Prayagraj, huge crowd gathered during the yatra
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
स्वराज भवन से निकली यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। लोगों को संभालने के लिए पुलिस को पसीने छूट रहे हैं। लोग राहुल गांधी की गाड़ी के पास आकर सेल्फी लेने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी लगातार लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi reached Prayagraj, huge crowd gathered during the yatra
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा में उमड़़ी भीड़। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed