फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bharat Darshan trains also stopped in Prayagraj, IRCTC made it an important stop

Prayagraj : प्रयागराज में भी भारत दर्शन ट्रेनों का हुआ ठहराव, आईआरसीटीसी ने बनाया अहम पड़ाव

Thu, 12 Jun 2025 04:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Jun 2025 04:12 PM IST
सार

तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने भारत दर्शन ट्रेनों के लिए प्रयागराज को एक अहम पड़ाव बनाया है।

विज्ञापन
Bharat Darshan trains also stopped in Prayagraj, IRCTC made it an important stop
भारत गौरव ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने भारत दर्शन ट्रेनों के लिए प्रयागराज को एक अहम पड़ाव बनाया है। आईआरसीटीसी ने तय किया है कि दक्षिण भारत एवं ज्योतिर्लिंग यात्रा पर जाने वाली भारत दर्शन ट्रेनें अब प्रयागराज भी आएंगी। ताकि प्रयागराज के लोगों को दक्षिण भारत एवं ज्योतिर्लिंग यात्रा जाने के लिए कठिनाई न हो। फिलहाल इसकी शुरुआत ज्योतिर्लिंग यात्रा ट्रेन से होने जा रही है।

विज्ञापन


लंबे समय से मांग की जा रही थी कि भारत दर्शन ट्रेनें वाया प्रयागराज होकर संचालित हों। इन ट्रेनों के यहां न आने की वजह से लोगों को वाराणसी, कानपुर या लखनऊ जाकर भारत दर्शन ट्रेनें पकड़नी पड़ रही थीं। फिलहाल अब आईआरसीटीसी भारत दर्शन ट्रेनों का प्रयागराज में भी ठहराव करने जा रहा है।
विज्ञापन


यहां इसका ठहराव दारागंज स्थित प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर होगा। यहां 30 जून को सात ज्योतिर्लिंग यात्रा ट्रेन आ रही है। आईआरसीटीसी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस ट्रेन में सफर करने वाले लोग उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारिकाधीश, भेटद्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। 11 जुलाई को ट्रेन वापस आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरसीसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रयागराज से डिमांड आई थी कि भारत दर्शन ट्रेन यहां भी लाई जाए। उन्होंने कहा कि अब प्रयास किया जाएगा कि लखनऊ, गोरखपुर से चलने वाली भारत दर्शन ट्रेन वाया प्रयागराज ही संचालित की जाए। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से यात्रा बुकिंग कराई जा सकती है।

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
 

  • ट्रेन में स्लीपर के अलावा एसी थ्री एवं एसी टू श्रेणी के भी रहेंगे कोच।
  • सुबह का नाश्ता, दोपहर एवं रात के खाने का आईआरसीटीसी ही करेगा प्रबंध।
  • यात्रा के दौरान एसी एवं नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण की भी रहेगी सुविधा।
  • यात्री 826 रुपये की ईएमआई के आधार पर भी करवा सकते हैं अपने टिकट की बुकिंग।
  • भ्रमण के दौरान एसी एवं नॉन एसी होटलों में रहेगा रुकने का प्रबंध।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed