{"_id":"6849e3a0aac0bb705b000d51","slug":"bharat-darshan-trains-also-stopped-at-prayagraj-allahabad-news-c-3-ald1022-644868-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रयागराज में भी भारत दर्शन ट्रेनों का हुआ ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रयागराज में भी भारत दर्शन ट्रेनों का हुआ ठहराव
विज्ञापन
तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने भारत दर्शन ट्रेनों के लिए प्रयागराज को एक अहम पड़ाव बनाया है। आईआरसीटीसी ने तय किया है कि दक्षिण भारत एवं ज्योतिर्लिंग यात्रा पर जाने वाली भारत दर्शन ट्रेनें अब प्रयागराज भी आएंगी। ताकि प्रयागराज के लोगों को दक्षिण भारत एवं ज्योतिर्लिंग यात्रा जाने के लिए कठिनाई न हो। फिलहाल इसकी शुरुआत ज्योतिर्लिंग यात्रा ट्रेन से होने जा रही है।
लंबे समय से मांग की जा रही थी कि भारत दर्शन ट्रेनें वाया प्रयागराज होकर संचालित हों। इन ट्रेनों के यहां न आने की वजह से लोगों को वाराणसी, कानपुर या लखनऊ जाकर भारत दर्शन ट्रेनें पकड़नी पड़ रही थीं। फिलहाल अब आईआरसीटीसी भारत दर्शन ट्रेनों का प्रयागराज में भी ठहराव करने जा रहा है।
यहां इसका ठहराव दारागंज स्थित प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर होगा। यहां 30 जून को सात ज्योतिर्लिंग यात्रा ट्रेन आ रही है। आईआरसीटीसी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस ट्रेन में सफर करने वाले लोग उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारिकाधीश, भेटद्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। 11 जुलाई को ट्रेन वापस आएगी।
विज्ञापन
आईआरसीसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रयागराज से डिमांड आई थी कि भारत दर्शन ट्रेन यहां भी लाई जाए। उन्होंने कहा कि अब प्रयास किया जाएगा कि लखनऊ, गोरखपुर से चलने वाली भारत दर्शन ट्रेन वाया प्रयागराज ही संचालित की जाए। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से यात्रा बुकिंग कराई जा सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
- ट्रेन में स्लीपर के अलावा एसी थ्री एवं एसी टू श्रेणी के भी रहेंगे कोच।
- सुबह का नाश्ता, दोपहर एवं रात के खाने का आईआरसीटीसी ही करेगा प्रबंध।
- यात्रा के दौरान एसी एवं नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण की भी रहेगी सुविधा।
- यात्री 826 रुपये की ईएमआई के आधार पर भी करवा सकते हैं अपने टिकट की बुकिंग।
- भ्रमण के दौरान एसी एवं नॉन एसी होटलों में रहेगा रुकने का प्रबंध।