{"_id":"5c4159ddbdec227395216886","slug":"bhaiyyaji-joshi-comment-on-ram-mandir-in-kumbh-mela-2019-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आरएसएस ने दी नई तारीख, भैया जी जोशी बोले- 2025 में बनेगा अयोध्या में राम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आरएसएस ने दी नई तारीख, भैया जी जोशी बोले- 2025 में बनेगा अयोध्या में राम मंदिर
Fri, 18 Jan 2019 10:15 AM IST
शशांक गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: शशांक गौर
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
bhaiya ji joshi
संघ के सर कार्यवाह भैया जी जोशी ने प्रयागराज के कुंभ मेले में हुए एक कार्यक्रम में केंद्र की मोदी सरकार पर इशारों में निशाना साधा और व्यंग्य करते हुए कहा कि राम मंदिर साल 2025 में बनेगा। भैया जी जोशी ने इस कार्यक्रम में राम मंदिर पर बोलते हुए कहा कि अयोध्या में साल 2025 में जब राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा तो देश तेजी से विकास करने लगेगा। उनके मुताबिक देश में विकास की गति उसी तरह बढ़ेगी, जैसी साल 1952 में सोमनाथ में मंदिर निर्माण के बाद शुरू हुई थी।
साथ ही भैया जी जोशी ने यह संकेत दे दिया कि अब अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण केंद्र सरकार के अध्यादेश के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी स्वामी विवेकानंद का स्मारक बनाने के विरोध में कुछ शक्तियों ने आवाज उठाई थी। उस समय सवा तीन सौ सांसदों ने लिखित पत्र के जरिये इस स्मारक को बनाने के लिए सदन में अपनी सहमति दी थी। उसी तरह की परिस्थितियां आज फिर सामने हैं।
विज्ञापन
सुरेश जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार और सांसदों को श्रीराम मंदिर के निर्माण की दिशा में कुछ सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि काफी समय बाद केंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी की संवेदनशील सरकार आई है जिस वजह से इस बार कुंभ में दिव्यता और भव्यता दिख रही हैै। कहा कि यही मौका है जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर सरकारों को आगे बढ़ना चाहिए। कुंभ हमेशा से ही देश और दुनिया में सांस्कृतिक, सामाजिक परिवर्तन का साक्षी रहा है। सुरेश जोशी ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के बाद देश का वैभव बढ़ेगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महराज ने कहा कि कुंभ अमरता का पर्व है। यहीं से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर जयघोष किया जाना चाहिए। राम का भव्य मंदिर बने इसके लिए अलख जगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Bhaiyyaji Joshi, RSS: 1952 mein Somnath mandir ki sthapna ke sath desh gati se aage badha, 2025 mein Ram janmbhumi ke upar mandir ban'ne ke baad fir is disha ko aur gati prapt hone wali hai...Ayodhya ke mandir nirmaan ke baad desh agle 150 saalon ke liye punji praapt karega(17-1) pic.twitter.com/r5uIYT0R00
— ANI UP (@ANINewsUP) January 18, 2019विज्ञापन
साथ ही भैया जी जोशी ने यह संकेत दे दिया कि अब अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण केंद्र सरकार के अध्यादेश के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी स्वामी विवेकानंद का स्मारक बनाने के विरोध में कुछ शक्तियों ने आवाज उठाई थी। उस समय सवा तीन सौ सांसदों ने लिखित पत्र के जरिये इस स्मारक को बनाने के लिए सदन में अपनी सहमति दी थी। उसी तरह की परिस्थितियां आज फिर सामने हैं।
विज्ञापन
सुरेश जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार और सांसदों को श्रीराम मंदिर के निर्माण की दिशा में कुछ सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि काफी समय बाद केंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी की संवेदनशील सरकार आई है जिस वजह से इस बार कुंभ में दिव्यता और भव्यता दिख रही हैै। कहा कि यही मौका है जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर सरकारों को आगे बढ़ना चाहिए। कुंभ हमेशा से ही देश और दुनिया में सांस्कृतिक, सामाजिक परिवर्तन का साक्षी रहा है। सुरेश जोशी ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के बाद देश का वैभव बढ़ेगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महराज ने कहा कि कुंभ अमरता का पर्व है। यहीं से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर जयघोष किया जाना चाहिए। राम का भव्य मंदिर बने इसके लिए अलख जगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन