फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhadohi Constituency: The key to the fate of Bhadohi is in the hands of the people of two assembly seats of Sa

Bhadohi Constituency : भदोही की किस्मत की चाबी संगमनगरी की दो विधानसभा सीटों की जनता के हाथ

Fri, 12 Apr 2024 02:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 02:22 PM IST
सार

भदोही लोकसभा सीट की पांच विधानसभा इकाइयों में प्रयागराज ज़िले की दो विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा सीटें शामिल हैं। मौजूदा समय इन दोनों विधानसभी सीटों पर सपा का कब्जा है।

विज्ञापन
Bhadohi Constituency: The key to the fate of Bhadohi is in the hands of the people of two assembly seats of Sa
भदोही लोकसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही लोक सभा सीट पर रमेश बिंद का टिकट काटकर विनोद बिंद को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बदले समीकरणों में इस बार भाजपा के लिए दिल्ली की डगर आसान नहीं होगी। वजह है पिछले विधान सभा चुनावों में भदोही क्षेत्र में आने वाली जिले की दो विधान सभा सीटों हंडिया और प्रतापपुर पर सपा का कब्जा होना। माना जा रहा है कि सपा के गढ़ में ब्यूह तोड़ना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन


भदोही लोकसभा सीट की पांच विधानसभा इकाइयों में प्रयागराज ज़िले की दो विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा सीटें शामिल हैं। मौजूदा समय इन दोनों विधानसभी सीटों पर सपा का कब्जा है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव इन दोनों सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी। प्रतापपुर विधान सभा सीट से सपा की उम्मीदवार विजमा यादव को 91,142 मत मिले थे। तब विजमा ने भाजपा समर्थित राकेश धर को हराया था। राकेश धर को 80,186 मत मिले थे। जबकि, इस सीट पर बसपा उम्मीदवार को 34,912 वोट मिले थे। इसी तरह हंडिया विधान सभा सीट पर भी सपा के हाकिम चंद बिंद ने 84,417 मत पाकर भाजपा-अद एस गठबंधन समर्थित प्रशांत सिंह को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत को यहां 80,874 मत मिले थे। जबकि, बसपा उम्मीदवार को 33,877वोट प्राप्त हुए थे। वर्ष 2019 के लोक सभा चुनाव में यहां बहुत मजेदार चुनावी मुकाबला देखने को मिला था। भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिंद ने पिछले चुनाव में 43,615 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्हें 5,10,029 वोट मिले थे। रमेश बिंद ने बीएसपी के उम्मीदवार रंगनाथ मिश्रा को हराया जिन्हें 4,66,414 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed