{"_id":"5ce999a7bdec2207215a5089","slug":"better-to-get-morning-flight-from-prayagraj-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज से दिल्ली के लिए सुबह फ्लाइट हो तो बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज से दिल्ली के लिए सुबह फ्लाइट हो तो बेहतर
Sun, 26 May 2019 01:08 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
indigo
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज से दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू तो हो गई लेकिन इसके समय को लेकर यात्रियों ने एयरपोर्ट प्रशासन से बदलाव करने की गुजारिश की है। यात्रियों का कहना है कि दिल्ली की इस फ्लाइट को दिन में 12.50 बजे की बजाय सुबह दस बजे के आसपास चलाया जाए। ताकि सुबह जाकर शाम को दिल्ली से आने वाली दूसरी फ्लाइट से वापस लौटा जा सके। उधर, दिल्ली के लिए शुरू हुई इंडिगो की फ्लाइट को लेकर यात्रियों में खासा क्रेज रहा। भाजपा से फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल और प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता भी इस फ्लाइट से दिल्ली गए।
इंडिगो की एयरबस से पहले दिन कुल 125 यात्रियों ने सफर किया। दिल्ली में आयोजित पीएम मोदी की एनडीए संसदीय समिति की बैठक में भाग लेेने के लिए जा रहे प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल ने कहा कि इस फ्लाइट का फायदा बेल्हा के लोगों को भी मिलेगा। अपने पुत्र दिनेश पटेल के साथ दिल्ली जा रही फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से ही प्रयागराज को एयरपोर्ट मिला। आने वाले दिनों में कुछ अन्य फ्लाइटें भी शुरू होंगी। लूकरगंज के डा. केडी त्रिपाठी ने कहा कि अब अच्छा हो गया कि प्रयागराज से दिल्ली के लिए दो फ्लाइट हो गई। हालांकि इसकी रवानगी का समय थोड़ा पहले हो जाए तो बेहतर है।
जार्जटाउन निवासी घनश्याम भी दिल्ली की फ्लाइट शुरू होने पर अपनी खुशी जाहिर की। पत्नी प्रीति केसरवानी और बेटी श्रेया एवं पुत्र वंश के साथ दिल्ली जा रहे घनश्याम ने कहा कि अब मात्र सवा घंटे में दिल्ली पहुंचा जा सकेगा। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के शिवशंकर सिंह, निवोदिता त्रिपाठी ने भी फ्लाइट के समय में संशोधन की मांग की। कहा कि इसका समय दस बजे हो जाए तो वहां 11.15 बजे पहुंचा जा सकता है। जरूरी काम निपटाकर व्यापारी उसी दिन एयर इंडिया की फ्लाइट दिन में 2.55 बजे पकड़कर शाम 5.30 बजे तक प्रयागराज लौट सकते हैं।