{"_id":"699375d3817e8b73cc0ef924","slug":"beranwa-road-will-be-widened-with-20-crore-rupees-naini-news-c-417-1-man1001-3573-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 20 करोड़ से चौड़ा होगा बेरांवा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 20 करोड़ से चौड़ा होगा बेरांवा मार्ग
विज्ञापन
लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे से जुड़ने वाले बेरावां मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने 20 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। करीब 14 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का विस्तार भगदेवरा, लाई, खरगापुर, कोरारी और बीहर सहित दर्जनों गांवों तक होगा।
लंबे समय से संकरे इस मार्ग के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी होती ती। फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने इस समस्या को लेते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इसके बाद शासन स्तर पर प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। योजना के तहत सड़क को चौड़ा करने के साथ ही जल निकासी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
अवर अभियंता राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए विभागीय स्वीकृति के बाद निविदा प्रक्रिया चल रही है। निविदा आवंटन के बाद कार्य आंरभ किया जाएगा। सहकारी संघ के अध्यक्ष कृष्णचंद्र पांडेय, भगदेवरा के इंजी. आशीष, लाई के जगन्नाथ यादव ने हर्ष व्यक्त किया है।