{"_id":"57e437814f1c1bf012a831fe","slug":"before-the-opening-disturbed-jogging-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन से पहले उखड़ा जॉगिंग ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन से पहले उखड़ा जॉगिंग ट्रैक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 23 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
cycle track
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद (ब्यूरो)। चंद्रशेखर आजाद पार्क में नवनिर्मित तीन किलोमीटर लंबा जॉगिंग ट्रैक जगह-जगह से उखड़ गया और उसमें गड्ढे हो गए हैं। जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसका उद्घाटन करने बहुत जल्द इलाहाबाद आने वाले हैं। करोड़ों की लागत से बने जॉगिंग ट्रैक इस हालत के लिए जिम्मेदार अफसर ने सुधार के लिए अब तक कोई उपाय नहीं किया। बृहस्पतिवार को वहां निरीक्षण कर पहुंचे डीएम संजय कुमार उद्घाटन से पहले जॉगिंग ट्रैक की हालत देख भड़क गए और ट्रैक बनाने वाले ठेकेदार का भुगतान रोकने का आदेश दिया।
डीएम ने जॉगिंग ट्रैक की हालत देख विकास प्राधिकरण के अभियंताओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार को तलब करते हुए एडीए वीसी देवेंद्र पांडेय को निर्देश दिए कि जॉगिंग ट्रैक की मरम्मत तत्काल कराई जाए। डीएम ने जॉगिंग ट्रैक पर सुबह-शाम टहलने और दौड़ने वालों से अपील की कि स्पोर्ट्स शू पहनकर ही ट्रैक पर जाएं। उन्होंने उद्यान निरीक्षक को निर्देश दिए कि सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। यहां अराजकतत्व प्रवेश न कर पाएं। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता नजर आए तो सुरक्षा कर्मी उसकी पहचान की जांच करें। डीएम को निरीक्षण के दौरान पार्क में कई जगह गंदगी मिली। उन्होंने साफ-सफाई कराने, दुर्लभ प्रजातियों के पौधे लगाने और बेतरतीब पौधों की छंटाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने को कहा।
हाईकोर्ट में आज है सुनवाई
चंद्रशेखर आजाद पार्क में हुए कार्यों की इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिपोर्ट तलब की थी और वहां सुधार के लिए जारी दिशा-निर्देशों पर प्रशासन से अनुपालन आख्या भी मांगी थी। इसमें जॉगिंग ट्रैक के उखड़ने का मसला भी शामिल था। शुक्रवार को हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई है। अफसरों को बताना होगा कि चंद्रशेखर आजाद पार्क में सुधार के लिए अब तक क्या कदम उठाए और उन पर कितना काम हुआ।