फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Before Mahakumbh, Agra Vande Bharat may be expanded to Mathura, proposal sent to Railway Board.

Prayagraj : महाकुंभ के पूर्व आगरा वंदे भारत का मथुरा तक हो सकता है विस्तार, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

Thu, 31 Oct 2024 12:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 12:56 PM IST
सार

वंदे भारत आगरा कैंट से वर्तमान समय शुक्रवार को छोड़कर हर रोज सुबह छह बजे चलकर दोपहर एक बजे बनारस पहुंच रही है। वापसी में बनारस से इसकी रवानगी दोपहर 3.20 बजे होती है, जो रात 10.20 बजे आगरा कैंट पहुंच जा रही है।

विज्ञापन
Before Mahakumbh, Agra Vande Bharat may be expanded to Mathura, proposal sent to Railway Board.
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस से प्रयागराज के रास्ते आगरा कैंट तक चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस का मथुरा जंक्शन तक विस्तार हो सकता है। महाकुंभ के पूर्व इस ट्रेन का मथुरा तक विस्तार हो जाए, इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। अगर बोर्ड इस प्रस्ताव को मंजूरी देता है तो सूबे के तीन प्रमुख धार्मिक शहर काशी, प्रयागराज और मथुरा का संगम हो जाएगा।

विज्ञापन


वंदे भारत आगरा कैंट से वर्तमान समय शुक्रवार को छोड़कर हर रोज सुबह छह बजे चलकर दोपहर एक बजे बनारस पहुंच रही है। वापसी में बनारस से इसकी रवानगी दोपहर 3.20 बजे होती है, जो रात 10.20 बजे आगरा कैंट पहुंच जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अगर ट्रेन का मथुरा से संचालन होता है, तो उसे वहां से सुबह 5.30 बजे रवाना किया जाएगा और दोपहर 1.15 बजे वंदे भारत बनारस पहुंच जाएगी। वापसी में बनारस से वंदे भारत 3.20 बजे ही चलेगी, जो रात 11 बजे मथुरा पहुंच जाएगी। बता दें कि वंदे भारत का टूंडला, इटावा, कानपुर और प्रयागराज जंक्शन पर ही ठहराव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर ऑपरेटरों के अनुसार वंदे भारत में यात्रियों की क्षमता अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। सीधी सेवा यदि मथुरा तक हो जाए तो यह ट्रेन धार्मिक नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण हो जाएगी। वृंदावन के ऋतेश्वर महाराज ने भी रेलवे बोर्ड अधिकारियों से मांग की है कि इस ट्रेन को काशी से मथुरा तक जोड़ दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed