फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Before Kumbh 2031, the third railway bridge will be built on Yamuna, it will be built on the lines of Chenab

Prayagraj : कुंभ 2031 से पहले यमुना पर बनेगा रेलवे का तीसरा ब्रिज, चिनाब रेल ब्रिज की तर्ज पर होगा निर्माण

Sun, 30 Mar 2025 05:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Mar 2025 05:01 PM IST
सार

प्रयागराज में यमुना नदी पर रेलवे का तीसरा पुल 2031 में लगने वाले कुंभ के पूर्व बन तैयार हो जाएगा। इस पुल को बनाए जाने का उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

विज्ञापन
Before Kumbh 2031, the third railway bridge will be built on Yamuna, it will be built on the lines of Chenab
नया यमुना ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में यमुना नदी पर रेलवे का तीसरा पुल 2031 में लगने वाले कुंभ के पूर्व बन तैयार हो जाएगा। इस पुल को बनाए जाने का उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। पुल की खास बात यह होगी कि इसे जम्मू कश्मीर के चिनाब रेल ब्रिज (स्फेरिकल बेयरिंग पर आधारित) की तकनीक पर बनाया जाएगा। यह पूरी तरह से भूकंपरोधी होगा।

विज्ञापन


प्रयागराज में अभी यमुना पर रेलवे के दो पुल हैं। दिल्ली-हावड़ा रूट पर प्रयागराज को नैनी से जोड़ने वाला पुल 159 वर्ष पुराना है, जबकि एक दूसरा अन्य पुल फ्रेट कॉरिडोर रेल मार्ग के लिए इरादतगंज के पास है। उक्त पुल से सिर्फ मालगाड़ियों की ही आवाजाही होती है। प्रयागराज से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक तीसरी लाइन बिछाए जाने का कार्य बीते दो वर्ष से हो रहा है। इसी को लेकर रेलवे ने यमुना पर पुराने पुल के समानांतर एक और पुल बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रामबाग में जीवन ज्योति अस्पताल के बगल से नई रेल लाइन गुजरेगी और यह नए पुल के माध्यम से यमुना के पार नैनी तक जाएगी। इस पुल की लंबाई लगभग 1546 मीटर की होगी। हालांकि, फाइनल डिजाइन बनने के बाद लंबाई घट या बढ़ सकती है। पुल बनाने का प्रस्ताव अब रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भूकंप से पुल को सुरक्षित रखने के लिए हर पिलर पर भूकंपीय अवरोधक (सिस्मिक अरेस्टर) लगाए जाएंगे। एनसीआर प्रयागराज मंडल के एडीआरएम संजय कुमार सिंह बताते हैं कि यमुना पर नए रेल पुल का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed