{"_id":"5a132b234f1c1b4c528b4a00","slug":"bees-took-young-man-s-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों ने ले ली युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों ने ले ली युवक की जान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल के रक्सराई गांव में सोमवार सुबह मधुमक्खियों ने एक युवक की जान ले ली। खेत से लौटते समय मधुमक्खियों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। सुनसान जगह होने के कारण लोग जब तक पहुंचते युवक की सांसें थम चुकी थीं। गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के रक्सराई गांव का हरी प्रसाद (40) पुत्र सुन्दरलाल कुशवाहा किसान था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह खेत गया था। लौटते समय एक बाग में पेड़ में लगी मधुमक्खियों ने युवक पर हमला बोल दिया। कुछ दूर तक तो युवक जान बचाकर भागा पर मधु मक्खियों से वह नहीं बच सका।
चीख पुकार सुन गांव के लोग भी घटना स्थल की ओर दौड़े । लेकिन किसी की हिम्मत युवक को बचाने की नहीं हुई। मधुमक्खियों के काटने से युवक के पूरे शरीर में जहर दौड चुका था। जब तक परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाते सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।