फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Be provided , aiming to reach the top

श्रेष्ठ होना, शीर्ष पर पहुंचना हो लक्ष्य

Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Be provided , aiming to reach the top
अमर उजाला लक्ष्य 2016 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
‘लक्ष्य-2016’ में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू ने छात्र-छात्राओं को अच्छे कॅरियर की राह दिखाने के साथ जीवन का फलसफा भी पढ़ाया। कहा, ‘पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, संस्कार भी सीखें। माता-पिता की बात मानें। भले ही उनकी शिक्षा कम हो लेकिन जीवन में उनका अनुभव बहुत महत्वपूर्ण होता है।’
विज्ञापन


कहा, अच्छे कॅरियर के लिए मात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल ही नहीं अन्य विकल्प भी हैं। विद्यार्थियों को साहित्य, इतिहास का भी अध्ययन करना चाहिए। हर एक की अलग-अलग योग्यता है। अभिभावक भी बच्चों की रुचि और क्षमता को ध्यान में रखकर कॅरियर चुनने में मदद करें। नौकरी पाने से ज्यादा विषय के ज्ञान पर भी ध्यान देना चाहिए। चाहे जिस भी क्षेत्र में जाएं, जो भी करें, श्रेष्ठ होना और शीर्ष पर पहुंचना ही लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए आत्मविश्वास और ईश्वर पर भरोसा जरूरी है।

विज्ञापन


बाद में उन्होंने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान कुलपति ने कोचिंग के भरोसे नहीं निष्ठापूर्वक कक्षाओं में उपस्थित रहने और निरंतर अध्ययन की सलाह दी। कहा, यदि शिक्षक कक्षाओं में नहीं जाते तो अभिभावकों को भी इस बावत दबाव बनाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र और हिन्दी भाषी विद्यार्थियों को हतोत्साहित नहीं होना चाहिए क्योंकि सिर्फ अंग्रेजी आना ही सफलता का मार्ग नहीं है। सिविल सेवा भर्ती में टाप 500 की सूची में शामिल ज्यादातर सफल अभ्यर्थिंयाें ने अपनी मातृ भाषा में परीक्षा देकर सफलता अर्जित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘गुरु प्रणाम’
एजुकेशन एक्सपो में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को ‘गुरु प्रणाम’ के तहत बुके और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस में मो.नसीम सिद्दीकी, डॉ.अरुण प्रकाश और एससी पांडेय शामिल हैं। बाद में सम्मानित होने वाले शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जीवन मूल्यों के साथ सफलता के टिप्स भी दिए।
 

‘लक्ष्य’ में पहुंचे विद्यार्थियों को कॅरियर के प्रति तरह-तरह की आशंकाओं के समाधान तो मिले ही, ईनाम पाकर भी उनकी खुशी दोगुनी हुई। लकी ड्रा के माध्यम से मो.आरिस और आशीष कुमार पांडेय मोबाइल जीतने में सफल रहे। लकी ड्रा के माध्यम से रविवार को भी ईनाम जीतने का मौका मिलेगा।

पारले मेक्सिटॉस सेल्फी कांटेस्ट में आकाश श्रीवास्तव, शिवांश मिश्रा, स्वारिम अग्रवाल, संस्कार गुप्ता और राज साही विजेता बने। इन्हें पारले मेक्सिटॉस की ओर  से गिफ्ट हैंपर दिया गया। यह प्रतियोगिता रविवार को भी होगी।

आज सम्मानित होंगे मेधावी
एजुकेशन फेयर लक्ष्य में रविवार को मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। किसी भी बोर्ड से 75 फीसदी से अधिक अंकों से 12वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए उन्हें अपने अंकपत्र की छाया प्रति साथ लानी होगी।

एजुकेशन फेयर लक्ष्य में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति पाने का भी मौका मिलेगा। इसके लिए रविवार को परीक्षा होगी। टेस्ट में ग्यारहवीं और बारहवीं में दाखिला लेने वाले तथा इस वर्ष बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अंकपत्र या प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी लानी होगी।


 

 लक्ष्य-2016 के प्रतिभागियों में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ, मंगलायतन यूनिवर्सिटी अलीगढ़, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून, हेवलेट-पैकार्ड, हीरो, गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस लखनऊ, युनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इलाहाबाद, पारले मेक्सिटॉस, एक्सिस कालेज कानपुर, रैफल्स यूनिवर्सिटी, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी जयपुर, अमर उजाला एजुकेशन बुक्स, एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी शिमला, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, एसकेडी न्यू स्टैंडर्ड कोचिंग इंस्टीट्यूट लखनऊ, दून बिजनेस स्कूल देहरादून, शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आगरा, बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस देहरादून, श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed