फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Be difficult to start flights to Mumbai

मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होना अभी मुश्किल

Mon, 11 Apr 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 11 Apr 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
कोहरे की वजह से पिछले साल निरस्त की गई एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली सीधी फ्लाइट के शुरू होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया इस फ्लाइट को अभी फिर से दुबारा शुरू करने नहीं जा रहा। इतना ही नहीं इलाहाबाद से दिल्ली के लिए सुबह के वक्त जाने वाली फ्लाइट भी एयर इंडिया प्रशासन शुरू करने के मूड में नहीं है। इसे भी पिछले साल निरस्त किया गया था।
विज्ञापन


इलाहाबाद से मुंबई के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट पिछले साल 27 अक्तूबर से बंद हुई थी। तब बताया गया था कि कोहरे की वजह से उसे निरस्त किया गया है। इसके संचालन की घोषणा बाद में की जाएगी। प्रत्येक मंगलवार को इलाहाबाद से उड़ाने भरने वाली इस फ्लाइट से मुुंबई जाने वाले यात्रियों को खासी राहत मिल रही थी। शायद इसी वजह से फ्लाइट में इलाहाबाद से बुकिंग हमेशा बेहतर रही। इसी तरह सुबह के समय दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी काफी समय से निरस्त चल रही है। इसका निरस्तीकरण एयर इंडिया प्रशासन ने मुंबई की फ्लाइट से तकरीबन दो माह पहले कर दिया था। लंबे समय से इलाहाबाद से दिल्ली एवं मुंबई जाने वाले यात्री एयर इंडिया प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इन दोनों फ्लाइट को फिर से शुरू किया जाए।
विज्ञापन


रोबार के सिलसिले में मुंबई जाने वाले सिद्धार्थ सौरभ, अमित श्रीवास्तव आदि ने कहा कि फ्लाइट निरस्त होने की वजह से उन्हें दिल्ली होकर जाना पड़ रहा है। इसमें किराया भी ज्यादा लग रहा है। उधर सूत्रों का कहना है कि एयर इंडिया में विमान की कमी के चलते ही दोनों फ्लाइट का संचालन बंद किया गया है। इस बारे में एयर इंडिया के मैनेजर शकील अहमद का कहना है कि इस माह नया शेड्यूल आएगा। शेड्यूल आने के बाद ही इलाहाबाद से मुंबई की फ्लाइट के बारे कुछ कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed