फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Battle for gaining votes, all parties created strategy

वोट पाने की लड़ाई, सभी दलों ने रणनीति बनाई

Sat, 11 May 2019 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 May 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Battle for gaining votes, all parties created strategy
CHUNAV
माह भर से ज्यादा समय से जिले की दो संसदीय  सीट प्रयागराज और फूलपुर में धुआंधार प्रचार के बाद अब ताबूत में आखिरी कील ठोकने की बारी आ गई है। रविवार 12 मई को भाजपा, सपा एवं बसपा गठबंधन ओर कांग्रेस के प्रत्याशी की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। शुक्रवार की शाम चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद सभी दलों से जुड़े कार्यकर्ता बूथ मैंनेजमेंट से जुड़ी तैयारियों में जुट गए। वोट पाने के लिए सभी दलों ने अपनी  अलग-अलग रणनीति बनाई है। भाजपा हो या सपा या फिर कांग्रेस, सभी दलों की निगाहें अपने परंपरागत वोटरों के साथ ही युवा वोटरों पर भी टिकी हुई हैं। वोटरों को घरों से निकालने के लिए भाजपा एवं अन्य दलों ने अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन


रविवार को होने वाले मतदान के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी से अलग राष्ट्रीय स्वयं  सेवक संघ ने भी अपनी चुनावी बिसात बिछा दी है। इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट के हर बूथ के लिए स्वयंसेवकों को मैदान में उतारा गया  है। शहर दक्षिण के साथ उत्तरी, पश्चिमी एवं ग्रामीण अंचल की विधानसभा सीटों पर मत प्रतिशत बढ़ाना ही संघ का प्रमुख एजेंडा है। संघ की कुछ टीमों को शहर की मलिन बस्तियों में भी लगाया है। इस बीच शहर के सभी प्रमुख बाजार चौक, सिविल लाइंस, कटरा आदि स्थानों पर भी संघ की टोली दिन भर घूमी।
विज्ञापन


इस दौरान व्यापारियों से रविवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा गया। संघ की टीम में महिलाएं भी शामिल रही। उधर इलाहाबाद संसदीय सीट के कटघर एवं फूलपुर संसदीय सीट के सिविल लाइंस स्थित केेंद्रीय चुनाव कार्यालय में भी रविवार को होने वाले मतदान के लिए कार्यकर्ताओं को बस्ते बांटे गए। इलाहाबाद संसदीय सीट में 1922 एवं फूलपुर संसदीय सीट के कुल 2223 बूथों पर बस्ते के साथ पार्टी के दो-दो कार्यकर्ता तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. एलएस ओझा ने बताया कि शहर उत्तरी विधानसभा में कम मत प्रतिशत को देखते हुए पार्टी का पूरा जोर इस बात पर  भी है यहां इस बार मत प्रतिशत 50 फीसदी से ऊपर लाया जाए। इसके लिए संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार मतदाताओं से मिल रहे हैं और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं इलाहाबाद संसदीय सीट को लेकर भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने कहा कि यमुनापार के साथ  शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर मत प्रतिशत इस बार बढ़ेगा। जनसंपर्क के दौरान पार्टी नेता लगातार वोटरों को  मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 

छठे चरण के लिए होने वाले मतदान के चुनाव प्रचार  का शोर थमने के बाद सपा, बसपा, रालोद गठबंधन प्रत्याशी ने पार्टी के झंडे के बगैर और बिना किसी शोर शराबे के जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया। पोलिंग स्टेशन तक गठबंधन के वोटर जाए, इसके लिए दिमागी कसरत भी चल रही है। फूलपुर  संसदीय  सीट से गठबंधन प्रत्याशी पंधारी यादव और इलाहाबाद संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी  राजेंद्र पटेल का मुख्य जोर उन मोहल्लों में रहा जो पिछले दिनों हुए प्रचार प्रसार में छुट  गए थे। शनिवार को भी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता तमाम इलाकों में जनसंपर्क अभियान को ही तरजीह देंगे। इस बीच दोनों ही संसदीय सीट के सभी बूथ पर पार्टी की ओर से बस्ते वितरित कर दिए गए। बस्ते देने के बाद यह भी कहा गया कि उसकी छानबीन जरूर कर ली जाए।


देखा जाए कि उसमें पार्टी का झंडा, मतपत्र का नमूना है या नहीं। मतदाता सूची में कुछ फर्जी नाम तो नहीं है। अगर हैं तो उन्हें चिह्नित किया जाए। वोटर लिस्ट के माध्यम  से अनुमान लगाया जाए कि सूची में शामिल वोटरों में कौन से ऐसे  वोटर हैं जो गठबंधन प्रत्याशी को मत देंगे। ऐसे प्रत्याशियों के  नाम के आगे  सही का निशान लगाया जाए। मतदान केद्र में बस्ता कहां लगना है उसे शनिवार की शाम तक सुनिश्चित कर लिया  जाए। समाजवादी पार्टी के  प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार नई व्यवस्था हुई है। पिछले चुनाव में मतदान शाम पांच बजे तक ही था, जो इस बार बढ़कर शाम छह बजे तक हो गया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के मतदाताओं पर धूप गर्मी का  असर नहीं पड़ता है। पार्टी यह मानकर चल रही है कि शुरूआत के चार से पांच घंटे में ही गठबंधन के वोटर पार्टी प्रत्याशी को अपना मत दे दंगे। एक बूथ पर 20 कार्यकर्ता पार्टी लेकर चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed