फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Barium nitrate reduced from firecrackers to reduce pollution, many firecrackers are available in the market

प्रदूषण कम करने के लिए पटाखों से घटा दिया बैरियम नाइट्रेट, कई वेरायटी के पटाखे बजार में उपलब्ध

Sun, 08 Nov 2020 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Nov 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Barium nitrate reduced from firecrackers to reduce pollution, many firecrackers are available in the market
बाजार में मौजूद ग्रीन पटाखे। - फोटो : अमर उजाला

दीपोत्सव की खुशियों के बीच प्रदूषण भी काबू में रहे इसके लिए इस बार बाजार में ग्रीन पटाखों पर जोर है। पटाखों से प्रदूषण न फैले इसके लिए इस बार पटाखा निर्माता कंपनियों की ओर से बैरियम नाइट्रेट की मात्रा काफी कम कर दी गई है। इससे जहां पटाखों की चमक कम रहेगी तो वहीं पर्यावरण को भी इससे नुकसान काफी कम होगा। 

विज्ञापन


बाजार में इस बार ग्रीन पटाखे काफी तादात में आए हैं। इसमें कई नई वैरायटी भी है। जो नए प्रमुख पटाखे बाजार में आए हैं, उसमें ड्रोन, फ्लाई मशीन, स्पिनर आदि हैं। ड्रोन जहां आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरेगा तो वहीं स्पिनर जमीन पर रोशनी बिखेरने के साथ नाचेगा। लेकिन इससे धुआं कम निकलेगा। दरअसल प्रदूषण कम करने एवं कोरोना संक्रमण काल में बाजार में ग्रीन पटाखों पर ही इस बार जोर दिया जा रहा है। इसके लिए इस बार बाजार में ग्रीन पटाखे आ गए हैं।

विज्ञापन

Barium nitrate reduced from firecrackers to reduce pollution, many firecrackers are available in the market
पटाखे

पटाखा व्यवसायी मो. कादिर ने बताया कि इस बार पटाखों में बैरियम नाइट्रेट की मात्रा काफी कम कर दी गई है। इसकी मात्रा कम होने से पटाखों की चमक कम रहेगी लेकिन पर्यावरण को इससे नुकसान काफी कम होगा। बैरियम नाइट्रेट कम करने की वजह से पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पटाखे के दाम में भी 20 फीसदी तक की कमी आई है।

Barium nitrate reduced from firecrackers to reduce pollution, many firecrackers are available in the market
पटाखे
बाजार में चाइनीज निर्मित पटाखे इस बार नहीं आए हैं। दक्षिण भारत के शिवकाशी के साथ इस बार राजस्थान और पंजाब में बने पटाखे भी प्रयागराज के बाजार में आए हैं। पटाखा कारोबारी अमित ने बताया कि बच्चों के लिए भी कई नए आइटम आए हैं। इसमें मैजिक ब्लक्स, कश्मीर क्वीन, रंगोली, मल्टीकलर बम, अल्ट्रा डीलक्स अनार, ईकोग्रीन गन आदि प्रमुख रूप से शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed