फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Banner installed, can not fight if they are written on the wall

बैनर लगाया, दीवार पर लिखवाया तो नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Thu, 07 Sep 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 07 Sep 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Banner installed, can not fight if they are written on the wall
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। विवि परिसर और उसके आसपास बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स लगाने के साथ दीवारों पर प्रत्याशियों के नाम लिखे दिखने लगे हैं। इसे लेकर विवि प्रशासन सख्त हो गया है और छात्र नेताओं को तीन दिनों के भीतर दीवारों पर लिखे नाम आदि साफ कराने की हिदायत दी है। ऐसा न करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ऐसे छात्र नेता चुनाव लड़ने से भी वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन


इविवि प्रशासन ने परिसर और उसके आसपास तथा विवि की इमारतों एवं चहारदीवारियों पर छात्रसंघ चुनाव से संबंधित पेंटिंग, होर्डिंग अथवा ऐसे किसी भी तरह के प्रचार जिससे इमारतों का सौंदर्य प्रभावित होता है, उस पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बीच कुलानुशासक ऐसा करने वाले प्रत्याशियों, छात्र नेताओं को तीन दिन के भीतर होर्डिंग, पोस्टर, दीवारों पर की गई लिखावट हटवाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि छात्र स्वच्छ भारत अभियान में योगदान करते हुए छात्रसंघ विनियम का अनुपालन करें, अन्यथा ऐसे लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए चुनाव पात्रता को निषिद्ध करने के लिए चुनाव अधिकारी से संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन


 इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने रैगिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इस प्रकार की गतिविधियों की जांच एवं विधिक कार्रवाई के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो छात्रावासों, विवि के विभागों में जाकर रैगिंग का पता लगाएगी। समिति में सहायक कुलानुशासक डॉ.शैलेंद्र कुमार मिश्र, डॉ.अंशुमान सिंह, डॉ.अभिषेक कुमार, डॉ.ज्ञानचंद्र यादव एवं डॉ.अश्वजीत चौधरी को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने छात्राओं की शिकायतें सुनने के लिए महिला हेल्पलाइन भी शुरू किया है, जिस पर छात्राएं सीधे सूचना दे सकती हैं। हेल्पलाइन में प्रो.अर्चना चहल, प्रो.शबनम हमीद, डॉ.लालसा यादव, डॉ.सरोज यादव, डॉ.पिंकी सैनी, डॉ.ज्योति मिश्रा एवं डॉ.शेफाली नंदन शामिल हैं।

इविवि में भूगोल विभाग के शोध छात्र सर्वेश त्रिपाठी एडवांस रिमोट सेसिंग एंड जीआईएम एवं रिस्क डिसास्टर मैनेजमेंट टॉपिक पर नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण के लिए बुधवार को विभाग में सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो.आलोक दुबे के निर्देशन में शोधरत सर्वेश ने ताइवान में सिविल इंजीनियरिंग विभाग में 20 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्हें ताइवान मंत्रालय एवं यूएन से फेलोशिप प्राप्त हुई। इसके लिए देश से चार शोध छात्र चयनित हुए थे। बुधवार को विभाग में हुए कार्यक्रम में प्रो.दुबे एवं प्रो.एआर सिद्दीकी ने सर्वेश को सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक एवं छात्र भी मौजूद थे।

एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय के विस्तार कार्य योजना के तहत बुधवार को राज अंध विद्यालय इसराजी देवी शिक्षण संस्थान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने अभियान चलाकर पॉलिथीन, गंदगी, कूड़ा-कचरा आदि साफ किया। प्राचार्या डॉ.लालिमा सिंह ने छात्राओं का उत्सावर्धन किया। सपना केसरवानी ने स्वच्छता पर जानकारी दी। शिवानी त्रिपाठी ने राष्टगान के जरिए बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इसमें नीतू, विभाग, सुशीला, अदीबा, कविता, रागिनी, सोमी, प्रिया आदि छात्राओं ने सहयोग किया। इसमेंडॉ.रीता चौहान, डॉ.नीरजा सचदेव, ज्योति कपूर, डॉ.अर्चना त्रिपाठी, डॉ.शिवशंकर श्रीवास्तव, डॉ.रुचि मालवीय आदि शामिल थीं।

0 इविवि बीए मीडिया स्टडीज दूसरे और चौथे सेमेस्टर की द्वितीय परीक्षा 11 एवं 12 सितंबर को सुबह नौ से 12 एवं दिन में एक से चार बजे के बीच होगी।
0 इविवि संस्कृत विभाग क्रेट लेबल-3 सत्र 2017-18 के लिए सफल छात्रों का साक्षात्कार 11 सितंबर को दिन में दो बजे से होगा।
0 सीएमपी डिग्री कॉलेज विधि प्रथम वर्ष 2017 के नव प्रवेशी विद्यार्थी प्रवजन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए इंटरनेट से संबंधित प्रारूप डाउनलोड कर भरके संलग्नकों के साथ 20 सितंबर के पहले काउंटर नंबर एक पर जमा करें।

0 सदन लाल सांवलदास खन्ना महिला महाविद्यालय के विस्तार कार्य परियोजना से जुड़े सदस्य एवं छात्राओं की ओर से पौधरोपण महाविद्यालय में सुबह 11 बजे होगा।
0 ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बीवोक आटोमोबाइल्स एवं फूड प्रासेसिंग त्रिवर्षीय (बैचलर ऑफ वोकेशनल प्रोग्राम) के लिए आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। उसी दिन सुबह 11 बजे से प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed