फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bank, RBI, team not found, officials found

बैंक पहुंची आरबीआई की टीम, दस्तावेज नहीं पाए अफसर

Thu, 11 Jul 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bank, RBI, team not found, officials found
Bank, RBI, team not found, officials found
बैंक पहुंची आरबीआई की टीम, दस्तावेज नहीं दे पाए अफसर
विज्ञापन

0 बैंक ऑफ इंडिया की सुलेमसराय शाखा में अफसरों और कर्मचारियों से घोटाला की बाबत की पूछताछ
प्रयागराज। बैंक ऑफ इंडिया की सुलेमसराय शाखा के करेंसी चेस्ट से हुए करोड़ों रुपये के घोटाला की जांच के लिए बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की टीम यहां पहुंची। खास यह कि बैंक के अफसर चेस्ट की रोजाना की रिपोर्ट ही जांच टीम को उपलब्ध नहीं करा पाए। कम्प्यूटर में ईरर बता रहा था। इससे कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

आंतरिक जांच में चेस्ट से सवा चार करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। इसकी थाने में रिपोर्ट लिखाई गई है। इसके अलावा बैंक मुख्यालय तथा क्षेत्रीय कार्यालय के स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के लिए अलग-अलग दो टीमें सोमवार और मंगलवार को शाखा पहुंची थीं और पूछताछ की थी। अफसरों ने सवा चार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की आशंका जताई है। इसी क्रम में बुधवार को आरबीआई की दो सदस्यीय जांच टीम शाखा में पहुंची। उन्होंने आरबीआई फारमेट की मांग की। इसमें चेस्ट से रोजाना हुए लेनदेन की पूरी रिपोर्ट समेत कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होती है लेकिन कम्प्यूटर में रन फॉर ईरर बता रहा था। बैंक सूत्र के अनुसार जबकि, मंगलवार तक आरबीआई रिपोर्ट खुल रही थी। इस तरह से अचानक कम्प्यूटर में ईरर आ जाने से कई तरह की आशंकाओं ने जन्म ले लिया है। बैंक ऑफ इंडिया की जांच टीम के सदस्यों को भी कई अहम दस्तावेज नहीं मिले हैं। इससे सवाल उठने लगा है कि आखिर क्या छिपाया जा रहा है। आरबीआई के अफसरों ने इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर दस्तावेज चेक किए। उन्हाेंने बैंक के अफसरों और कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ में शाखा के स्तर पर हुई जांच की रिपोर्ट ली। उन्होंने बैंक के स्तर पर अलग-अलग हो रही जांच की भी रिपोर्ट मांगी है। आरबीआई के अफसरों ने यह देखा कि करेंसी चेस्ट में सभी मानक पूरे हैं या नहीं। अफसरों ने आरोपी चेस्ट प्रभारी के बारे में भी पूरी जानकारी ली। अफसरों के अनुसार जांच का यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed