फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bank manager's son was killed by pushing him into the well

बैंक मैनेजर के बेटे को कुएं में धकेलकर मार डाला

Wed, 20 Oct 2021 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Oct 2021 01:10 AM IST
सार

  • बेइज्जती का बदला लेने के लिए पड़ोसी ने की वारदात, भाई समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
Bank manager's son was killed by pushing him into the well
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

विस्तार

मेजा (प्रयागराज)। एचडीएफसी बैंक के मैनेजर के छह साल के बेटे शुभम मिश्रा को कुएं में धकेलकर मार डाला गया। वह सोमवार शाम से लापता था, मंगलवार सुबह शव मिलने के बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों के शक जताने पर पुलिस ने पड़ोसी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि अपमान का बदला लेने के लिए ही उसने मासूम की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के साथ ही उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन



हुुल्का गांव के संजीव मिश्र कुछ समय पहले तक फैजाबाद स्थित एचडीएफसी बैंक में बतौर मैनेजर तैनात थे। हाल ही में उनका तबादला मेजारोड स्थित शाखा में हुआ। उनका इकलौता बेटा शुभम सोमवार शाम को अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने मेजा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अंकित मिश्रा पर शक जताया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, अंकित ने बताया कि मासूम के परिवारवालों ने मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर उसकी बेइज्जती की थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने मासूम को कुएं में धकेलकर मार डाला। पुलिस ने कुएं से शव बरामद कर लिया। 

विज्ञापन

चिप्स दिलाने के बहाने भाई से बुलवाया था

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अंकित ने बताया कि वारदात में उसका भाई अंकुर भी शामिल था। आरोपी ने बताया कि उसके कहने पर ही अंकुर बच्चे को उसके घर के बाहर से बुलाकर लाया था। अंकुर ने उसे चिप्स दिलाने का वादा किया था। इसके बाद धोखे से दोनों बच्चे को कुएं के पास ले गए और बातचीत के दौरान ही उसे धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को रात में ही हिरासत में ले लिया गया था। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात कबूल ली है। उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed