फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bank closed atm empty people wandering

बैंक बंद, एटीएम खाली, भटकते रहे लोग

Sat, 22 Feb 2020 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
bank closed atm empty people wandering
शहर के ज्यादातर एटीएम खाली हो गए हैं। शनिवार को बैंक शाखा परिसर के एटीएम में ही पैसा मिला। इनके अलावा ज्यादातर एटीएम बंद रहे। मुश्किल यह कि बैंक में भी छुट्टी रही। इससे मुश्किल और बढ़ गई तथा शहरियों को नगदी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को भी अवकाश है। ऐसे में सोमवार को बैंक खुलने के बाद ही राहत की उम्मीद है। हालांकि, बड़े मूल्य के नोट की कमी की वजह से बहुत अधिक राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के पास आधा दर्जन बैंकों के एटीएम हैं लेकिन ज्यादातर खाली रहे। इसकी वजह से पैसा निकालने के लिए लोगों को एसबीआई मुख्य शाखा परिसर जाना पड़ा लेकिन वहां भी लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नलगंज में भी ज्यादातर एटीएम बंद रहे। सिविल लाइंस में पत्थर गिरजा घर से सुभाष चौराहा के बीच मात्र दो बैंकों के एटीएम में पैसा रहा। अन्य एटीएम खाली रहे। इसकी वजह से दोनों एटीएम के सामने देर शाम तक लोगों की लाइन लगी रही।
इससे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। अफसरों का कहना है कि अब ऑनलाइन बैंकिंग की तरफ जोर है। इसलिए ज्यादातर एटीएम में पैसा नहीं डाला जाता। 2000 और 500 के नोट की कमी की वजह से समस्या और बढ़ गई है।

छोटे मूल्य के नोट डालने की वजह से एटीएम जल्दी खाली हो जा रहे। अफसरों का यह भी कहना है कि ज्यादातर एजेंसी के वाहन सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है। इस पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इससे भी परेशानी बढ़ गई है। एक एजेंसी संचालक ने बताया कि वैन में जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। सोमवार से कैश डिलेवरी वैन की संख्या बढ़ जाएगी। इसके अलावा बैंक भी खुल जाएंगे। ऐसे में सोमवार से कुछ राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed