{"_id":"5f7635858ebc3e9b8268b492","slug":"bank-cashier-s-wife-came-under-the-grip-of-chinese-men-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मंझे की चपेट में आईं बैंक कैशियर की पत्नी, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मंझे की चपेट में आईं बैंक कैशियर की पत्नी, जख्मी
Fri, 02 Oct 2020 06:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Oct 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला
लगातार हो रहे हादसों के बावजूद पुलिस-प्रशासन की नींद टूट नहीं रही है, जिससे आम शहरियों की जिंदगी पर खतरा बना हुआ है। रोक के बावजूद धड़ल्ले से चाइनीज मंझे का इस्तेमाल किए जाने से बृहस्पतिवार को एक और हादसा हुआ। अलोपीबाग फ्लाईओवर पर बैंक कैशियर की पत्नी जख्मी हो गईं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
मीनाक्षी जायसवाल कालिंदीपुरम राजरूपपुर की रहने वाली हैं। उनके पति धीरेंद्र अंदावा स्थित बैंक शाखा में कैशियर हैं। भाई अक्षय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के करीब उनकी बहन स्कूटी से अंदावा से घर आ रही थीं। जैसे ही वह अलोपीबाग फ्लाईओवर पर पहुंचीं, चाइनीज मंझे की चपेट में आने से उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। उन्होंने किसी तरह खुद को संभाला। राहगीर उन्हेें अस्पताल ले गए जहां उपचार के बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया।
बता दें कि बैरहना व परेड क्षेत्र में लगातार चाइनीज मंझे के जरिए पतंगबाजी की जा रही है जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। 21 सितंबर को सुलेमसराय निवासी व्यापारी पुत्र ऋषभ शुक्ला चाइनीज मंझे से जख्मी हो गया था। बता दें कि कीडगंज, खुल्दाबाद, कोतवाली आदि क्षेत्रों में धड़ल्ले से चाइनीज मंझे की बिक्री जारी है। पुलिसकर्मी जानबूझकर आंख मूंदकर बैठे रहते हैं और उनकी यह लापरवाही आम लोगों पर भारी पड़ रही है। इस मामले में पुलिस अफसरों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।